विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajesh Khanna ने मौसमी के बच्चे के 'असली बाप' पर उठाया सवाल, तो एक्ट्रेस के करारे जवाब पर सन्न रह गए थे काका!

Updated: Mon, 18 May 2026 01:28 PM (IST)

Moushumi Chatterjee और Rajesh Khanna के बीच एक तीखी नोंकझोंक हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे उनके आखिरी वक्त पर मिलने गई थीं।

जब मौसमी चैटर्जी ने राजेश खन्ना को दिया था तीखा जवाब

जब मौसमी चैटर्जी ने राजेश खन्ना को दिया था तीखा जवाब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सितारों के बीच अनबन कोई नई बात नहीं है। अक्सर दो एक्टर्स के बीच नोंकझोंक हो जाती है और वो फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। लेकिन पुराने किस्सों की बात ही कुछ और है। एक ऐसा ही किस्सा है मौसमी चटर्जी और राजेश खन्ना के बीच का। जिनकी ऑनलाइन केमिस्ट्री तो जबरदस्त थी लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों के बीच एक बार तगड़ी नोंकझोंक हो गई थी।

हालांकि इसके बावजूद मौसमी, राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के आखिरी दिनों में उनसे मिलने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें- Box Office: तृषा कृष्णन की Karuppu बनी बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर', 'भूत बंगला' से लेकर Pati Patni Aur Woh Do ने की इतनी कमाई

दोनों की पहली मुलाकात

राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने विशेष रूप से पसंद किया; बॉलीवुड के सुनहरे दौर में इस जोड़ी ने मिलकर कई यादगार फिल्में दीं। लेकिन, परदे के पीछे, हालात उतने सुखद नहीं थे।

rajesh khanna (8)

जब 1974 में फिल्म 'हमशक्ल' के सेट पर उनकी मुलाकात राजेश खन्ना से हुई, तब तक वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी थीं। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त थी, लेकिन पर्दे के पीछे मामला बिल्कुल ही अलग था। एक इंटरव्यू में मौसमी ने कहा, 'वह एक बिगड़े हुए बच्चे की तरह थे। कामयाबी हमेशा उनके सिर चढ़कर बोलती थी'।

जब राजेश खन्ना ने पूछा था बेढंगा सवाल

ये बात तब की है जब मौसमी चैटर्जी (Moushumi Chatterjee)प्रेग्नेंट थीं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, राजेश खन्ना एक साफ तौर पर गर्भवती मौसमी के पास गए और पूछा- 'क्या यह विनोद मेहरा का बच्चा है?' उन्होंने विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के साथ दस से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, और जयंत मुखर्जी के साथ शादीशुदा होने के बावजूद उनके रिश्ते की अफवाहें उनका पीछा नहीं छोड़ रही थीं। वह पूरी तरह हिल गईं।

rajesh khanna (7)

मौसमी ने भी दिया तीखा जवाब

मौसमी ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'राजेश खन्ना ने कई बार घटिया हरकतें कीं। हां, मैंने भी उन्हें करारा जवाब दिया। मैंने उनसे पूछा ,'यह ऋषि कपूर का बच्चा है या आपका?'। वह हैरान रह गए।

rajesh khanna (9)

राजेश खन्ना के आखिरी वक्त में अकेले होने पर एक्ट्रेस का रिएक्शन

इन सब बातों के बावजूद, मौसमी, राजेश खन्ना से उनके आखिरी दिनों में मिलने गईं। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'आज वह हमारे बीच नहीं हैं। मैं उनसे उनके जीवन के अंतिम पड़ाव में भी मिलने गई थी। वह मेरी छोटी बेटी के सामने मेरी तारीफ कर रहे थे। उन्होंने उससे कहा, 'तुम्हारी मां थोड़ी पागल थी, लेकिन हम सब उससे डरते थे। वह किसी भी तरह की बकवास पर यकीन नहीं करती'।

जुलाई 2012 में उनका निधन हो गया। जब मौसमी से पूछा गया कि क्या उन्हें उनके अकेलेपन पर तरस आया, तो मौसमी ने सिर्फ एक शब्द कहा- कर्म।

यह भी पढ़ें- संजय मिश्रा बोले- पहाड़ों के बिना अधूरी हैं रोमांटिक फिल्में, बेटी का दाखिला कराया नैनीताल में