Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान को दिल्ली HC से बड़ी राहत, फिल्म 'काला हिरण' का टीजर हटाने के आदेश में कहा- प्रतिष्ठा को पहुंचा रही ठेस

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:51 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फाॅर लिगेसी' के टीजर को हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने सलमान खान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और विचा ...और पढ़ें

    दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश कहा कि यह फिल्म सलमान खान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है।

    दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश कहा कि यह फिल्म सलमान खान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है।

    HighLights

    1. दिल्ली हाई कोर्ट ने 'काला हिरण' फिल्म टीजर हटाने का आदेश दिया।

    2. अदालत ने सलमान खान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर आपत्ति जताई।

    3. फिल्म में विचाराधीन मामलों को दिखाने पर कोर्ट ने सवाल उठाए।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फाॅर लिगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया है। अदालत ने फिल्म के निर्देशक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह किस तरह की सामग्री पेश की जा रही है।

    न्यायमूर्ति ज्याेति सिंह की पीठ ने टिप्पणी की कि फिल्म निर्माता को लगता है कि वह कानून से ऊपर है। फिल्म के टीजर को थोड़ी देर देखने के बाद, पीठ ने कहा कि फिल्म निर्माता अदालत की अवमानना कर रहे हैं क्योंकि वे ऐसी घटनाओं को दिखा रहे हैं जोकि अदालत के समक्ष विचाराधीन हैं।

    पीठ ने कहा कि प्रतिष्ठा बहुत मेहनत से बनती है और एक बार अगर प्रतिष्ठा चली जाए तो वापस नहीं आती। यह फिल्म, सलमान खान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है।

    फिल्म में सलमान को अंडरवर्ल्ड से जुड़ा दिखाया!

    उक्त तथ्यों को देखते हुए पीठ ने कहा कि अगर अदालत के आदेश का अनुपालन 24 घंटे के अंदर नहीं हटाया जाता तो एक्स और यूट्यूब जैसे इंटरनेट मध्यस्थ खुद सामग्री हटा दें। अदालत ने उक्त आदेश सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में कहा गया कि उनके व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, जबकि अदालत पूर्व में इस पर उन्हें सुरक्षा दे चुकी है।

    सलमान खान ने काला हिरण फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है, जोकि उनके खिलाफ 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर आधारित है। उनका आरोप है कि फिल्म में उन्हें अंडरवर्ल्ड से जुड़े व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है और यह उनके व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन है।

    खबरें और भी

    फिल्म निर्माता ने क्या दी सफाई?

    वहीं, फिल्म निर्माता अमित जानी की तरफ से तर्क दिया गया कि कभी यह दावा नहीं किया कि सलमान खान ने फिल्म में काम किया है और उन्होंने केवल इंटरव्यू के दौरान सवालों का जवाब दिया था। यह भी तर्क दिया कि टीजर में न तो सलमान खान का नाम लिया गया है और न ही डीपफेक या एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'काला हिरण' फिल्म के प्रोड्यूसर को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आए WhatsApp कॉल-वीडियो; दतिया में FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें- सलमान खान के ब्रेसलेट से लेकर लॉरेंस बिश्नोई विवाद तक, फिल्म 'काला हिरण' पर बड़ी बहस; HC ने निजी अधिकारों पर घेरा

    यह भी पढ़ें- सलमान खान ने की फिल्म 'काला हिरण' पर रोक लगाने की मांग, मेकर्स ने दिल्ली HC में दिया ये जवाब