सलमान खान ने की फिल्म 'काला हिरण' पर रोक लगाने की मांग, मेकर्स ने दिल्ली HC में दिया ये जवाब
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' के निर्माताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाणन नहीं मिला है। ...और पढ़ें

काला हिरण फिल्म पर हाईकोर्ट में सुनवाई।
HighLights
फिल्म 'काला हिरण' को सेंसर बोर्ड से प्रमाणन नहीं मिला।
सलमान खान ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।
फिल्म 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रस्तावित फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी के निर्माता ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि अब तक फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन के लिए नहीं भेजा गया है।
फिल्म के खिलाफ अभिनेता सलमान खान की याचिका पर फिल्म निर्माता की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ को सूचित किया फिल्म तब तक प्रसारित नहीं की जा सकती, जबकि सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट न दे दे।
यह फिल्म अभिनेता सलमान खान के 1998 के काले हिरण के शिकार मामले से प्रेरित है। सलमान खान ने इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।
फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान नहीं
सलमान खान के अधिवक्ता निजाम पाशा ने कहा कि फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर तो रिलीज हो चुका है, लेकिन फिल्म के प्रसारण की तारीख का अभी एलान नहीं हुआ है। यह फिल्म 1998 के सलमान खान के काले हिरण के शिकार के मामले और गैंग्सटर लारेंस बिश्नोई के साथ उनकी दुश्मनी पर आधारित है।