चंद्रशेखरन के शासन में TATA के 10 शेयरों ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, एक ने 1 लाख के बनाए ₹21 लाख; लिस्ट में TCS भी
एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन का पद छोड़ देंगे, जिनके नेतृत्व में टाटा समूह के 10 शेयरों ने निवेशकों को 300% से 2100% तक का शान ...और पढ़ें

एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस चेयरमैन पद छोड़ेंगे।
HighLights
एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस चेयरमैन पद छोड़ेंगे।
उनके नेतृत्व में टाटा के 10 शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया।
ट्रेंट ने 2180% रिटर्न देकर 1 लाख को 21 लाख बनाया।
नई दिल्ली। पिछले 40 सालों से टाटा समूह के साथ काम कर रहे टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran TATA Sons Chairman) ने कहा कि वह फरवरी 2027 के बाद अपना पद छोड़ देंगे। उनके सेवा विस्तार को लेकर कई महीनों से टाटा ट्रस्ट्स के बोर्ड में घमासान मचा था। इन सबके बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह जनवरी 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। उनके नेतृत्व में अब तक टाटा ग्रुप ने कई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
एन. चंद्रशेखरन के टाटा संस के चेयरमैन बनने के बाद से टाटा ग्रुप की कई कंपनियां अब तक अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दे चुकी हैं। इस लिस्ट में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी यानी TCS का भी नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि आखिर एन चंद्रशेखरन के राज में टाटा समूह के किन शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया। इस लिस्ट में टीसीएस का भी नाम शामिल है।
चंद्रशेखरन के राज में टाटा की इन 10 कंपनियों ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न
- टीसीएस (TCS)
- ट्रेंट (Trent)
- टाइटन (Titan)
- टाटा इनवेस्ट (Tata Invest)
- टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer)
- इंडियन होटल्स (Indian Hotels)
- टाटा एलेक्सी (Tata Elexi)
- टाटा पावर (Tata Power)
- टाटा स्टील (Tata Steel)
- टाटा कम्यूनिकेशन (Tata Communications)
टाटा ग्रुप की इन कंपनियों ने 2017 से अब तक 300% से लेकर 2100% तक का रिटर्न दिया है। सबसे ज्यादा रिटर्न टाटा की ट्रेंट ने दिया है। 2017 से अब तक यह शेयर ने 2180% का रिटर्न दे चुका है। यानी अगर आपने 2017 में इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो अब इसकी कीमत 21 लाख से ज्यादा हो चुकी होती।
यह भी पढ़ें- Tata Motors Q1 Results: एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बीच आए टाटा मोटर्स के नतीजे, मुनाफा 83% बढ़कर हुआ ₹2560 करोड़
ट्रेंट के बाद टाइटन ने 2017 से अब तक भारी भरकम रिटर्न दिया है। टाइटन ने 2017 से अब तक 1293% का रिटर्न दे चुकी है। वहीं, इसके बाद टाटा इनवेस्ट है। इसने 1088% का रिटर्न दिया है। इसके बाद टाटा कंज्यूमर का नंबर है। टाटा कंज्यूमर ने 2017 से अब तक अपने निवेशकों को 749 फीसदी का रिटर्न दिया है।
खबरें और भी
इंडियन होटल्स ने 615%, टाटा एलेक्स ने 434%, टाटा पावर ने 374%, टाटा स्टील ने 353% और टाटा कम्यूनिकेशन ने 313 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस ने एन. चंद्रशेखरन के कार्यकाल संभालने के बाद से अब तक 101% का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- Vedanta ने लंदन की SBI ब्रांच से लिया था 50 करोड़ डॉलर का कर्ज, अब उसी पर आया बड़ा अपडेट; 54% शेयर रखे थे गिरवी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)