सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vedanta ने लंदन की SBI ब्रांच से लिया था 50 करोड़ डॉलर का कर्ज, अब उसी पर आया बड़ा अपडेट; 54% शेयर रखे थे गिरवी

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 02:51 PM (IST)

    अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड के प्रमोटर ग्रुप ने एसबीआई लंदन ब्रांच से लिया 50 करोड़ डॉलर का कर्ज चुका दिया है। इस भुगतान के बाद कंपनी के 54.72% शे ...और पढ़ें

    Vedanta ने SBI लंदन ब्रांच से लिया कर्ज चुकाया

    Vedanta ने SBI लंदन ब्रांच से लिया कर्ज चुकाया

    HighLights

    1. वेदांता प्रमोटर ग्रुप ने 50 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाया।

    2. कंपनी के 54.72% शेयर अब गिरवी से मुक्त।

    3. कर्ज एसबीआई लंदन ब्रांच से लिया गया था।

    नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। वेदांता के प्रमोटर ग्रुप ने 50 करोड़ डॉलर का भारी-भरकम कर्ज पूरी तरह चुका दिया है। अब कंपनी के ऊपर इस कर्ज को लेकर किसी भी तरह की कोई देनदारी नहीं बची है।

    वेदांता द्वारा इस कर्ज की अदायगी के बाद, कंपनी के 54.72% शेयर अब गिरवी (Encumbrance) से मुक्त हो गए हैं। यानी जो शेयर गिरवी रखे गए थे अब वह कर्जमुक्त हो गए हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज लिमिटेड (Axis Trustee Services Limited) द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (VRL), वेदांता होल्डिंग्स जर्सी लिमिटेड (VHJL) और वेदांता होल्डिंग्स मॉरीशस लिमिटेड (VHML) ने 31 मई 2022 को हुए एक 'फैसिलिटी एग्रीमेंट' के तहत लिए गए कर्ज का पूरा भुगतान कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- JP ग्रुप की जेपी पावर को खरीदने वाली Adani Power ने दिया बड़ा अपडेट, प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी

    यह कर्ज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), लंदन ब्रांच से लिया गया था, जिसके लिए एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज लिमिटेड 'ऑफशोर सिक्योरिटी एजेंट' के रूप में काम कर रही थी।  एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज लिमिटेड कॉर्पोरेट फाइनेंसिंग डील्स को संभालती है। जिनमें वेदांता जैसी बड़ी कंपनियाँ और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जैसे लेंडर शामिल होते हैं। यह नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लेंडर्स की ओर से सिक्योरिटी को होल्ड और मैनेज करती है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, कर्ज चुकाने के बाद 7 अगस्त 2026 से वेदांता लिमिटेड के कुल 2,13,96,51,763 (213.96 करोड़) इक्विटी शेयरों को गिरवी से मुक्त कर दिया गया है। यह संख्या कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 54.72% हिस्सा है। इससे पहले, ये शेयर कर्ज की सुरक्षा के तौर पर गिरवी रखे गए थे।

    खबरें और भी

    प्रमोटर ग्रुप की स्थिति

    इस खुलासे में बताया गया है कि प्रमोटर ग्रुप की संस्थाओं (VRL, VHJL और VHML) पर इस फैसिलिटी एग्रीमेंट के तहत अब कोई प्रतिबंध नहीं है। वे अब इन शेयरों को बेचने, ट्रांसफर करने या अन्य किसी भी तरह से उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। एक्सिस ट्रस्टी ने स्पष्ट किया है कि कर्ज के पूर्ण पुनर्भुगतान के बाद अब उनके पक्ष में वेदांता लिमिटेड के शेयरों पर कोई बकाया बोझ (Encumbrance) नहीं बचा है।

    आज वेदांता के शेयर पिछले बंद भाव 275 रुपये की अपेक्षा 276.25 रुपये के स्तर पर खुले और आज यह 281 के उच्च स्तर तक गए। दोपहर 3 बजे के करीब इसके शेयर 0.22 % की गिरावट के साथ 274.40 रुपये (Vedanta Share Price) के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Vedanta Demerger के बाद बनी वेदांता Aluminium के निवेशकों के लिए खुशखबरी, मिलेगा डिविडेंड; चेक करें रिकॉर्ड डेट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)