विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसे कमाने में माहिर और बेहद खर्चीले होते हैं इन मूलांकों के लोग, क्या आपकी जन्म तिथि भी है इसमें शामिल?

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:14 PM (IST)

कुछ मूलांक वाले लोग धन कमाने की कला जानते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा पैसा कमाने के बाद भी ये बचत ...और पढ़ें

धन कमाने और खर्च करने में माहिर होते हैं ये मूलांक (Picture Credit: AI Generated)

धन कमाने और खर्च करने में माहिर होते हैं ये मूलांक (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 वाले लोग मेहनत से धन कमाते हैं और खर्च भी करते हैं।

  2. मूलांक 5 के जातक बुद्धिमान होते हैं, धन कमाते हैं पर फिजूलखर्ची करते हैं।

  3. मूलांक 6 वाले लग्जरी पसंद करते हैं, खूब कमाते हैं और खर्च भी करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पैसों से जुड़े मामलों पर कई बार ऐसा होता है कि आपकी मेहनत भी सफल नहीं होती है और बार-बार प्रयास करने के बाद भी आपको असफलता ही मिलती है।

धन कमाने के लिए आपका नजरिया भी इस बात पर असर डालता है कि आप कैसे पैसे कमाते हैं, उन्हें खर्च कैसे करते हैं और कितने पैसे बचाते हैं। कई लोग पैसे कमाने में माहिर होते हैं और इसके लिए उनके स्वामी ग्रह जिम्मेदार होते हैं।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जीवन में अथाह पैसा कमाते हैं और खुलकर पैसे खर्च भी करते हैं। ये लोग हर जगह से धन अर्जित करने का हुनर रखते हैं और पैसे बचाने से ज्यादा खर्च करने पर भरोसा करते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी जन्म तिथियों के बारे में जिसके लोग धन कमाने और खर्च करने दोनों में माहिर होते हैं।

मूलांक 1

मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है और उसके प्रभाव से जिन लोगों का मूलांक 1 होता है वो जीवन में बहुत सफलता हासिल करते हैं। ये लोग हमेशा सबसे आगे रहते हैं और अपनी मेहनत से खूब सारा पैसा कमाते हैं। वहीं इनकी आदत पैसे खर्च करने की भी होती है और कई बार ये ऐसी जगहों पर भी पैसे खर्च करते हैं जहां जरूरत नहीं होती है।

अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 01, 10 या 19 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा और ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां हैं। मूलांक 1 की सबसे खास बात यह है कि वो र जगह पैसे कमाने के रास्ते खुदबखुद ही तलाश लेते हैं और जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। इन्हें 2 का 200 करना खूब आता है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 05, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 है। इस मूलांक का स्वामी बुध को माना जाता है और ये हमेशा बुद्धि के लिए जाना जाता है। आप उन लोगों में से हैं जो पैसे तो बहुत अर्जित करते हैं, लेकिन खर्च करने में भी पीछे नहीं हटते हैं।

आपकी एक सबसे खास बात यह है कि आपकी किस्मत हमेशा साथ देती है और आपको कई ऐसी जगहों पर भी उन्नति मिल जाती है, जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे होते हैं। आप मेहनत से पैसा कमाते हैं, लेकिन कई बार आपकी फिजूलखर्ची की आदत आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है।

मूलांक 6

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 06, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 06 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह के प्रभाव से इन लोगों को हमेशा लग्जरी लाइफ पसंद आती है। ये जीवन में बहुत सारा धन कमाना चाहते हैं और अपनी मेहनत से बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं, लेकिन धन खर्च करने की इनकी आदत कई बार समस्याएं भी ला सकती हैं।

अगर आपका मूलांक भी इनमें से है तो ये आपके गुण भी हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि यह अनुमान सभी के लिए एक समान हो।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष का रहस्य: किस मूलांक के लोगों को अचानक मिलती है सफलता? धन लाभ के साथ करियर में हासिल करते हैं बड़ा मुकाम

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोगों को पहले ही मिल जाते हैं भविष्य के संकेत, आने वाली घटना का हो जाता है आभास

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।