विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: इस मूलांक के लोगों में होती है गजब की Curiosity, बात-बात पर करते हैं सवाल

Published: Fri, 28 Aug 2026 02:23 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसी तारीखें हैं जिनपर जन्मे लोग स्वभाव से बेहद जिज्ञासु होते हैं। इन लोगों की सवालों की लिस्ट कभी खत्म नहीं होती।

आपका मूलांक कौन सा है? (Ai-Generated Image)

आपका मूलांक कौन सा है? (Ai-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र की मानें तो हर मूलांक की अपनी एक अलग खासियत होती है। आप किसी महफिल में जाएं, तो कुछ लोग एकदम शांत बैठे दिखेंगे। वहीं, कुछ लोग अपनी बातों से सबका ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी ऐसे लोगों पर गौर किया है, जिनके सवालों की लिस्ट कभी खत्म ही नहीं होती?

कुछ ऐसी तारीखें हैं जिनपर जन्मे लोगों को हर बात की पूरी डिटेल चाहिए होती है? अंक ज्योतिष बताता है कि मूलांक 5 वाले लोग स्वभाव से बेहद जिज्ञासु यानी Curious होते हैं।

कैसे पता करें मूलांक 5 है या नहीं?

अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 होगा। इस अंक का सीधा कनेक्शन 'बुध ग्रह' से माना जाता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, बातचीत की कला और कुछ नया सीखने की क्षमता का कारक माना गया है। बस यही वजह है कि 5 अंक वालों का दिमाग हमेशा एक्टिव मोड में रहता है।

हर बात में 'क्यों' और 'कैसे' की आदत

इस मूलांक के लोग किसी भी बात पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करते हैं। कोई भी बात सिर्फ इसलिए नहीं मान लेते क्योंकि किसी और ने कही है। अगर आप उनसे कुछ कहेंगे, तो उनका नॉर्मल नहीं होगा बल्कि इसके पीछे 10 सवाल और होंगे। नई चीजों को जानने और समझने की इनकी भूख कभी शांत नहीं होती।

उनके लगातार आते सवाल कई बार सामने वाले को पका भी देते हैं, लेकिन सच तो ये है कि वो आपको परेशान नहीं कर रहे, बल्कि उनकी फितरत ही हर चीज को गहराई से जानने की है।

एक ही रूटीन से जल्दी होते हैं बोर

मूलांक 5 वाले लोग लंबे वक्त तक एक ही तरह के रूटीन पैटर्न को फॉलो करते हुए बोर होने लगते हैं। उन्हें हमेशा कुछ नया चाहिए। कोई नई चीज ट्राई करना, नए जगहों पर घूमना और उन्हें नए लोगों से मिलना बेहद पसंद होता है। अपनी इसी जिज्ञासा की वजह से ये लोग दुनिया भर की चीजों का ज्ञान हासिल कर लेते हैं। किसी भी टॉपिक पर बात छेड़ दीजिए, इनके पास आपको बताने के लिए बहुत कुछ होगा। अगर ये अपनी इस गजब की तर्कशक्ति का सही दिशा में इस्तेमाल करें, तो इन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें- बहन की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं इन मूलांक वाले भाई, जीवनभर निभाते हैं रक्षा का वादा

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों वाली ननद-भाभी की जोड़ी होती है बेस्ट, रिश्ते में हमेशा बना रहता है बहनों जैसा प्यार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।