विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहन की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं इन मूलांक वाले भाई, जीवनभर निभाते हैं रक्षा का वादा

Published: Thu, 27 Aug 2026 08:59 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 6 और 9 वाले भाई अपनी बहनों के प्रति अत्यधिक समर्पित और सुरक्षात्मक होते ...और पढ़ें

इन मूलांक वाले भाइयों के लिए बहन की खुशी होती है सब कुछ । (Picture Credit- AI Generated)

इन मूलांक वाले भाइयों के लिए बहन की खुशी होती है सब कुछ । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 भाई बहन की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च मानते हैं।

  2. मूलांक 6 भाई बहन की छोटी-छोटी पसंद और जरूरतों का ध्यान रखते हैं।

  3. मूलांक 9 भाई साहसी, रक्षक होते हैं, बहन के लिए कुछ भी करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है। इस रिश्ते में प्यार, अपनापन, नोकझोंक और एक-दूसरे की चिंता सब कुछ शामिल होता है। भाई अपनी बहन की खुशी के लिए कई बार अपनी इच्छाओं को भी पीछे छोड़ देते हैं। अंक ज्योतिष में भी कुछ मूलांकों के भाईयों का तो ऐसा स्‍वभाव बताया गया है, जो अपनी बहन के लिए कुछ भी कर सकते हैं। चलिए हम इन मूलांकों के बारे में आपको भी बाताते हैं।

मूलांक 1:

अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है। इस मूलांक वाले लोगों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और नेतृत्व करने वाला कहा जाता है। ऐसे भाई अपनी बहन को लेकर काफी पॉजेसिव रहते हैं। माना जाता है कि मूलांक 1 वाले भाई अपनी बहन की सुरक्षा और सम्मान को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। बहन के जीवन में कोई परेशानी आए तो, वे उसके साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। वे मुश्किल परिस्थितियों में बहन का हौसला बढ़ाने और उसकी मदद करने की पूरी कोशिश करते हैं।

मूलांक 6:

मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। अंक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सुख-सुविधा और पारिवारिक खुशियों का कारक माना जाता है। इसलिए मूलांक 6 वाले भाइयों को भावुक और स्नेही माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे भाई अपनी बहन की छोटी-छोटी पसंद और जरूरतों का भी ध्यान रखते हैं। बहन किस चीज से खुश होती है, उसे क्या पसंद है और उसे कब मदद की जरूरत है, इन बातों पर भी उनका ध्‍यान रहता है। मूलांक 6 वाले भाई अक्सर अपनी बहन के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाए रखते हैं। वे उसकी बातें सुनते हैं और भावनात्मक रूप से उसका साथ देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस मूलांक वाले भाई-बहन के बीच गहरा लगाव होता है।

मूलांक 9:

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण मूलांक 9 वाले भाइयों को साहसी और रक्षक स्वभाव का बताया जाता है।माना जाता है कि अगर उनकी बहन किसी परेशानी में हो तो वे उसकी मदद के लिए सबसे पहले आगे आते हैं। वे बहन की सुरक्षा को लेकर काफी सजग रहते हैं और मुश्किल समय में उसका साथ नहीं छोड़ते। हालांकि, उनका स्वभाव कभी-कभी थोड़ा गुस्सैल या तेज भी हो सकता है, लेकिन बहन के प्रति उनका लगाव गहरा माना जाता है। वे अपनी बहन की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं।

यह भी पढ़ें- मूलांक ज्योतिष: जानें किस उम्र में आएगा आपके जीवन का सबसे बड़ा बदलाव और कब खुलेंगे सफलता के रास्‍ते

यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वाली लड़कियों में 99% होते हैं ये 5 गुण, जो इनसे मिलता है मन मोह लेता है इनका व्यवहार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।