विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन मूलांकों वाली ननद-भाभी की जोड़ी होती है बेस्ट, रिश्ते में हमेशा बना रहता है बहनों जैसा प्यार

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:15 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ विशेष मूलांकों वाली ननद-भाभी की जोड़ियां सबसे अच्छी मानी जाती हैं, जो उनके रिश्ते में बहनों जैसा प्यार बनाए रखती हैं।

अंक ज्योतिष से जानें ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत बनाने वाले मूलांक (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष से जानें ननद-भाभी के रिश्ते को मजबूत बनाने वाले मूलांक (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 2 और 6 की ननद-भाभी बनाती हैं आरामदायक माहौल।

  2. मूलांक 3 और 5 की जोड़ी में होती है गहरी भावनात्मक समझ।

  3. मूलांक 1 और 3 की ननद-भाभी करती हैं एक-दूसरे का सपोर्ट।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की मानें तो सभी मूलांकों का अपना एक अलग स्वभाव होता है जो उनके स्वामी ग्रह के स्वभाव पर निर्भर करता है। सभी मूलांकों के लोगों में कोई न कोई खूबी होती है और कोई खामी भी जरूर होती है। इन सभी के ऊपर जो भी ग्रह शासन करता है वो इनके व्यक्तित्व में सबसे बड़े बदलाव का कारण बनता है।

ऐसे ही किसी भी परिवार के लोगों के बीच प्यार, भरोसे और समझ पर ही कोई रिश्ता टिका होता है। अंक ज्योतिष से पता चलता है कि जन्म संख्या भी परिवार के सदस्यों के बीच के रिश्ते पर असर डाल सकती है। जन्म संख्या की अनुकूलता किसी भी रिश्ते की मजबूत बनाती है।

जिस तरह सास-बहू के रूप में कुछ मूलांकों के लोगों की जोड़ी को बेस्ट माना जाता है, वैसे ही कुछ ऐसे मूलांक भी हैं जो ननद-भाभी के रिश्ते में बेस्ट माने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में।

किसी व्यक्ति का मूलांक क्या होता है?

अंक ज्योतिष में, मूलांक उस तारीख से तय होता है जिस दिन किसी व्यक्ति का जन्म हुआ हो। उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्म तिथि एक अंक वाली है, तो वही संख्या आपकी जन्म संख्या बन जाती है। अगर संख्या दो अंकों वाली है, तो अंकों को तब तक जोड़ा जाता है जब तक कि एक अंक वाली संख्या (1 से 9) न मिल जाए। उदाहरण के लिए 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक (2 +9 = 11, 1 + 1 = 2) होगा। ।

कौन से मूलांक ननद-भाभी के रिश्ते के लिए बेस्ट हैं?

अक्सर देखा जाता है कि ननद और भाभी के बीच आपसी नोंक-झोंक बनी रहती है, लेकिन कुछ ऐसे मूलांक के लोग भी हैं जो इस रिश्ते के लिए परफेक्ट जोड़ी बनाते हैं। आइए जानें उनके बारे में-

मूलांक 2 और मूलांक 6

मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है और मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह है। मूलांक 2 सहज ज्ञान, देखभाल और नरमी वाला अंक माना जाता है जबकि मूलांक 6 में अपनापन, परिवार में तालमेल और स्नेह बनाए रखने वाले गुण मिलते हैं।

ननद और भाभी के रूप में इन दोनों की जोड़ी बेस्ट होती है क्योंकि दोनों साथ मिलकर, एक आरामदायक माहौल बनाते हैं। ये दोनों ही मूलांकों के लोग हमेशा एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हैं और साथ में मिलकर परिवार के माहौल को बेस्ट बनाते हैं।

मूलांक 3 और मूलांक 5

मूलांक 3 की महिलाएं जिनका स्वामी गुरु है और मूलांक 5 जिसके स्वामी बुध हैं, ये दोनों ही मूलांक आपस में अच्छा बॉन्ड दिखाते हैं और बात-बात पर बहस करने के बजाय ननद-भाभी के रिश्ते के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।

ये दोनों महिलाएं भावनात्मक रूप से एक-दूसरे को सुरक्षित महसूस कराती हैं और एक-दूसरे को गहराई से समझती हैं। मूलांक 3 और मूलांक 5 की जोड़ी ननद और भाभी के रिश्ते के रूप में बेस्ट मानी जाती है। ये दोनों ही मूलांक की महिलाएं जीवंत, आशावादी और मिलनसार होती हैं।

मूलांक 1 और मूलांक 3

मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं और मूलांक 3 के बृहस्पति। जब इन दोनों मूलांकों की ननद और भाभी की जोड़ी बनती है तो वो आपस में अच्छा बॉन्ड रखती हैं।

मूलांक 1 हमेशा आत्मविश्वास और जिम्मेदारी से भरपूर होता है और मूलांक 3 खुले विचारों वाला होता है। इन दोनों मूलांकों की ननद और भाभी एक-दूसरे की पहचान का सम्मान करते हैं और आपस में प्रतिस्पर्धा करने के बजाय एक-दूसरे का हमेशा सपोर्ट करती हैं।

अगर आपकी ननद या भाभी का मूलांक भी इनमें से कोई है, तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां भी हो सकती हैं और आपकी जोड़ी भी बेस्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- अगर आपका मूलांक 1 या 4 है, तो जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य और पार्टनर के साथ रिश्ता

यह भी पढ़ें- पहली ही मुलाकात में दिल जीत लेते हैं इन 3 मूलांक के लोग, कहलाते हैं असली 'सोशल बटरफ्लाई'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।