विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक ज्योतिष: जानें किस उम्र में आएगा आपके जीवन का सबसे बड़ा बदलाव और कब खुलेंगे सफलता के रास्‍ते

Published: Wed, 26 Aug 2026 01:46 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, आपकी जन्मतिथि के मूलांक के आधार पर जीवन में बड़े बदलाव और खुशियां कब आएंगी, यह ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष से जानें किस उम्र में बदलेगी आपकी किस्मत  ।  (Picture Credit- AI Generated)

अंक ज्योतिष से जानें किस उम्र में बदलेगी आपकी किस्मत  । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी जानना चाहते हैं कि हमारी लाइफ में कब बड़ा और अच्छा बदलाव आएगा, जो हमारे जीवन में ढेरों खुशियां और सुख लेकर आएगा। हालांकि, इसका अनुमान अंक ज्योतिष के माध्यम से लगाया जा सकता है। एक से नौ अंक तक में जितनी भी जन्मतिथियां आती हैं, उनके मूलांक के आधार पर पता लगाया जा सकता है कि उम्र के किस पड़ाव पर उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलने वाली है।

यहां तक कि, आप यह भी जान सकते हैं कि जीवन में ऐसा समय कब शुरू होगा, जिसे आप लाइफ का टर्निंग प्वाइंट कह पाएंगे। चलिए हम आपको आपके मूलांक के हिसाब से इस बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

मूलांक 1:

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में इसे सूर्य के स्‍वामित्‍व वाला अंक कहा जाता है। माना जाता है कि 22 से 28 वर्ष की उम्र के बीच इन लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। इस दौरान इनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने और नए अवसर मिलने की संभावना हो सकती है।

मूलांक 2:

2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 24 से 30 वर्ष के बीच इनका भाग्योदय हो सकता है। हो सकता है कि इन जातकों की शादी के बाद जीवन में सकारात्मक बदलाव आएं।

मूलांक 3:

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। यह बृहस्‍पति का अंक है। 24 से 28 वर्ष की उम्र के बीच मूलांक 3 वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं। खासतौर से इनकी लव लाइफ और करियर में इन्हें बड़ी सफलता देखने को मिलती है।

मूलांक 4:

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इसे राहु के प्रभाव वाला मूलांक कहा जाता है। इन लोगों के लिए 30 से 36 वर्ष की उम्र जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। इस दौरान इनके करियर या आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है।

मूलांक 5:

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वालों का स्‍वामी बुध ग्रह होता है। 32 से 35 वर्ष की उम्र के बीच इन्हें अपने जीवन में बड़ा बदलाव महसूस होता है। इन्‍हें व्यापार, नौकरी या किसी अन्‍य पसंद के क्षेत्र में न केवल महत्वपूर्ण अवसर मिलते हैं बल्कि इन्‍हें धन लाभ भी होता है।

मूलांक 6:

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इसे शुक्र ग्रह का अंक कहा जाता है। 25 से 35 वर्ष की उम्र के दौरान इनका भाग्योदय होने की पूरी संभावना होती है। इस पड़ाव पर इनको जीवन में अधिक सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं और इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

मूलांक 7:

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इसे केतु ग्रह का अंक कहा जाता है। इनके जीवन में टर्निंग प्वाइंट थोड़ा लेट आता है। 30 से 38 वर्ष की उम्र के बीच इनके जीवन में बड़ा बदलाव आता है। यह बदलाव करियर, सोच या जीवनशैली किसी से भी जुड़ा हो सकता है।

मूलांक 8:

8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस अंक के स्वामी शनि ग्रह होते हैं। माना जाता है कि इन्हें भी जीवन में सुख बहुत मेहनत से कमाना पड़ता है और 35 से 36 वर्ष की उम्र के बाद इनके जीवन में अचानक बड़ा बदलाव आ सकता है। लेकिन मेहनत के बाद जो सफलता मिलती है, वह स्थायी होती है।

मूलांक 9:

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस अंक का संबंध मंगल ग्रह से होता है। इन्‍हें 28 से 32 वर्ष की उम्र के बीच जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इस दौरान ये लोग करियर और व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वाली लड़कियों में 99% होते हैं ये 5 गुण, जो इनसे मिलता है मन मोह लेता है इनका व्यवहार

यह भी पढ़ें- भीड़ में रहकर भी अकेले क्यों हो जाते हैं 4, 7 और 8 मूलांक वाले? जानिए उनके रीचार्ज होने का तरीका

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।