विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वभाव से शांत पर तेवर कड़े! जानिए कैसी होती है S अक्षर वाले लोगों की लव लाइफ

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:34 PM (IST)

S अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों का स्वभाव कैसा होता है, जानिए लव लाइफ और करियर से लेकर सबकुछ। ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है जानें।

S से शुरू होने वाले लोगों की पर्सनैलिटी (AI-Generated Image)

S से शुरू होने वाले लोगों की पर्सनैलिटी (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और अंक शास्त्र की मानें तो हमारे नाम का पहला अक्षर हमारी पर्सनैलिटी के कई गहरे राज खोलता है। अगर आपका या आपके किसी करीबी का नाम अंग्रेजी के 'S' अक्षर से शुरू होता है, तो आपके मन में भी सवाल आते होंगे कि आखिर ये लोग कैसे होते हैं। इस आर्टिकल में जानेंगे इनके स्वभाव की कुछ दिलचस्प बातें।

1. जिद्दी होते हैं ये लोग

'S' नाम वाले लोग स्वभाव से काफी आत्मनिर्भर और मेहनती होते हैं। ये लोग अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। किसी के दबाव में आकर काम करना इनके नेचर में नहीं है। कई बार इस अक्षर के नाम वालों को बहुत जिद्दी मान लिया जाता है और इन्हें गुस्सा भी काफी जल्दी आता है। इनकी सबसे अच्छी बात है कि इन्हें जितनी जल्दी गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी इनका गुस्सा शांत भी हो जाता है। ये लोग पुरानी बातों को खींचते नहीं हैं और मन में किसी के लिए कड़वाहट नहीं रखते।

2. मेहनत से हासिल करते हैं सफलता

बात करें करियर की तो ज्योतिष के हिसाब से ये लोग शॉर्टकट पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करते। रातों-रात अमीर बनने की बजाय, ये धीरे-धीरे और अपनी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल की होती है जो किसी को भी फेल करने का काम करती है। यही वजह है कि ये सेल्स, मार्केटिंग, राजनीति, पब्लिक रिलेशन और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

3. प्यार में वफादार होते हैं ये लोग

रिश्तों के मामले में 'S' नाम वाले लोग बेहद वफादार और भरोसेमंद साबित होते हैं। ये किसी के साथ जुड़ने या अपनी भावनाएं जताने में थोड़ा वक्त जरूर लेते हैं, लेकिन रिश्ता जीवन भर शिद्दत से निभाते हैं। ये लोग अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते हैं और भावनाओं की कद्र करते हैं।

यह भी पढ़ें- Deep Thinkers होते हैं 'Q' नाम वाले लोग, पढ़ें इनकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी 

4. पैसे खर्च करने और बचाने दोनों में माहिर

वहीं, ये लोग पैसों को लेकर काफी संतुलित हैं। इन्हें बेहतरीन और अच्छी क्वालिटी वाली चीजें पसंद होती हैं। अच्छे कपड़े, स्मार्ट गैजेट्स और घूमने-फिरने पर ये शौक से खर्च करते हैं। ये लोग मुश्किल वक्त के लिए पैसे बचाकर रखने में भी माहिर हैं।

यह भी पढ़ें- इन 4 अक्षरों से शुरू होता है नाम? आसान नहीं होता जिंदगी का सफर, हर मोड़ पर मिलती है चुनौती

यह भी पढ़ें- इस अक्षर के नाम वाले लड़के बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर, कभी नहीं छोड़ते साथ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।