Deep Thinkers होते हैं 'Q' नाम वाले लोग, पढ़ें इनकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी
आज हम बात करेंगे, उन लोगों के स्वभाव की, जिनका नाम अंग्रेजी के 'Q' अक्षर से शुरू होता है। नाम ज्योतिष में इनकी कई खासियतों का जिक्र किया गया है।

'Q' नाम वाले लोगों का स्वभाव (Picture Credit: Freepik)
HighLights
रचनात्मक, स्वतंत्र और अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं।
अंदर से भावुक, बाहर से शांत और गंभीर दिखते हैं।
प्यार में वफादार और करियर में अलग पहचान बनाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और अंक ज्योतिष में माना गया है कि 'Q' अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोग काफी दुर्लभ और विशेष होते हैं, क्योंकि यह अक्षर बहुत कम नामों में इस्तेमाल होता है। 'Q' नाम वाले लोग अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। चलिए जानते हैं इन लोगों से जड़ी और भी कुछ खास बातें।
'Q' नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व
- 'Q' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग रचनात्मक, स्वतंत्र और अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं।
- ये अंदर से बहुत भावुक होते हैं, लेकिन बाहर से खुद को बहुत शांत और गंभीर दिखाते हैं।
- ये लोग भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते और अपना रास्ता खुद बनाते हैं।
- इनकी सोच और काम करने का तरीका दूसरों से काफी अलग और हट के होता है।
- ये लोग किसी भी बात की तह तक जाना पसंद करते हैं।
- ये लोग भीड़भाड़ के बजाय कभी-कभी अकेला रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
- इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इनके मन में क्या चल रहा है।
- यह लोग सीधा बोल देते हैं, जो दिल में होता है, जिस कारण कभी-कभी लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं।
ये बातें बनाती हैं भीड़ से अलग
'Q' नाम वाले लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। यह लोग दृढ़ निश्चयी और रचनात्मक होते हैं। इन लोगों का झुकाव दर्शन (Philosophy) और आध्यात्म की ओर काफी ज्यादा होता है। ये जीवन के गहरे अर्थों को समझने की कोशिश में लगे रहते हैं। ये लोग बाहर से शांत, लेकिन अंदर से मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। ये लोग दिखावे से दूर रहते हैं, साथ ही सच्चे और ईमानदार होते हैं।
कैसी होती है लव लाइफ?
प्यार के मामले में 'Q' नाम वाले लोग अपने पार्टनर के प्रति काफी समर्पित और वफादार साथी साबित होते हैं। शर्मीले होने के कारण ये अपने प्यार का इजहार बहुत जल्दी नहीं करते, लेकिन एक बार रिश्ते में जुड़ जाने के बाद उस रिश्ते को पूरी वफादारी निभाते हैं। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है, जो इनको समझ सके और जिनसे यह अपने दिल की बात खुलकर कह सकें।

(Picture Credit- AI Generated)
करियर में बनाते हैं अलग पहचान
नाम ज्योतिष में 'Q' नाम वाले लोगों को बहुत साहसी और बुद्धिमान माना गया हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और कामयाबी हासिल करते हैं। ये लोग क्रिएटिव होते हैं और पेंटिंग, राइटिंग या किसी भी कलात्मक क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं।
यह भी पढ़ें- आजाद परिंदे होते हैं 'N' नाम वाले लोग, हर मुश्किल स्थिति में निकाल लेते हैं रास्ता
यह भी पढ़ें- 'O' नाम वालों को 'भीड़ से अलग' बनाती हैं उनकी ये 5 खूबियां, प्यार में होते हैं पॉजेसिव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
