विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 4 अक्षरों से शुरू होता है नाम? आसान नहीं होता जिंदगी का सफर, हर मोड़ पर मिलती है चुनौती

Published: Fri, 14 Aug 2026 02:44 PM (IST)

नेम एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक, कुछ ऐसे लेटर हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोगों की जिंदगी किसी पहेली से ...और पढ़ें

आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता है? (AI-Generated Image)

आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता है? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारा नाम सिर्फ हमारी पहचान नहीं होता, बल्कि हमारी पर्सनैलिटी और किस्मत का आईना भी होता है। ज्योतिष और नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, नाम का पहला अक्षर इंसान की सोच, स्वभाव और उसके आने वाले कल के बारे में बहुत कुछ बयां करता है।

कुछ लोगों को थोड़ी सी मेहनत में ही सब कुछ मिल जाता है। वहीं, कुछ लोगों के लिए जिंदगी किसी उलझी हुई पहेली जैसी बन जाती है। ऐसे लोगों को कदम-कदम पर अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ती है। आइए जानते हैं उन 4 अक्षरों के बारे में, जिनके नाम के लोगों को जिंदगी में काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ता है:

1. K (क) अक्षर वाले लोग

'K' अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोग दिल के बेहद साफ और भावुक होते हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। अपनी इसी अच्छाई की वजह से लोग इनका फायदा उठा लेते हैं।

ये लोग मेहनत करने के मामले में तो बहुत आगे होते हैं, लेकिन इन्हें सफलता काफी देर से मिलती है। अपनों से मिलने वाला धोखा और मानसिक तनाव इनके जीवन का हिस्सा बन जाता है।

2. P (प) अक्षर वाले लोग

अब बारी आती है 'P' से शुरू होने वाले नाम के लोगों की। ये लोग बाहर से बहुत शांत और गंभीर दिखते हैं। हालांकि, उनके दिमाग में विचारों का तूफान हमेशा चलता रहता है। ये अपनी बातें और परेशानियां आसानी से दूसरों के साथ शेयर नहीं करते।

इसके अलावा, मन की बात न कह पाने की वजह से इनका अकेलापन बढ़ जाता है। शुरुआती जीवन में इन्हें आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर कई असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

3. N (न) अक्षर वाले लोग

'N' अक्षर वाले लोग ओपन माइंडेड होते हैं। इन्हें भीड़ के पीछे चलना पसंद नहीं होता, इसलिए ये हमेशा लीक से हटकर काम करते हैं, ताकि लोगों का ध्यान इनपर बना रहे। हालांकि, इनका ये अलग अंदाज अक्सर इनकी मुश्किलों का कारण भी बन जाता है।

यह भी पढ़ें- 'O' नाम वालों को 'भीड़ से अलग' बनाती हैं उनकी ये 5 खूबियां, प्यार में होते हैं पॉजेसिव

इन्हें जब भी ये लगता है कि सब ठीक हो गया है, तभी कोई नया मोड़ आ जाता है। अपनी भावनाओं पर काबू न रख पाने के कारण लोग अक्सर इनके खिलाफ हो जाते हैं।

4. S (स) अक्षर वाले लोग

'S' नाम वाले लोग बेहद जुनूनी और मेहनती होते हैं। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हैं। इतनी लगन के बावजूद किस्मत आसानी से इनका साथ नहीं देती। इन्हें सफलता पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। प्यार और रिश्तों के मामले में भी इन्हें अक्सर अनबन या अकेलेपन से गुजरना पड़ता है।

हालांकि इन अक्षरों वाले लोगों की जिंदगी में संघर्ष जरूर होता है, लेकिन यही मुश्किलें इन्हें वक्त के साथ और ज्यादा मजबूत, समझदार और आत्मनिर्भर भी बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- इस अक्षर के नाम वाले लड़के बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर, कभी नहीं छोड़ते साथ

यह भी पढ़ें- शांत रहकर बड़ी बाजी मारते हैं 'Y' नाम वाले लोग, पढ़ें इनके जीवन के गहरे राज

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।