शांत रहकर बड़ी बाजी मारते हैं 'Y' नाम वाले लोग, पढ़ें इनके जीवन के गहरे राज
यदि आपका या आपके किसी करीबी का नाम 'Y' से शुरू होता है, तो आप नाम ज्योतिष की मदद से ...और पढ़ें

'Y' नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
शांत, बुद्धिमान और मजबूत इरादों वाले होते हैं 'Y' नाम वाले लोग
ये लोग अपनी मेहनत से करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं
फिजूलखर्ची और अधिकार जताने की आदत होती है इनकी कमी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और नाम शास्त्र (Name Astrology) के अनुसार, आपके नाम का पहला अक्षर आपके पूरे जीवन का दर्पण होता है। यह आपके गुणों और कमियों को उजागर करता है। अंग्रेजी वर्णमाला के 'Y' और हिंदी के 'य' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग बेहद खास और रहस्यमयी माने जाते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
कैसा होता है व्यक्तित्व
अगर 'Y' नाम वाले लोगों के व्यक्तित्व की बात की जाए, तो यह लोग बाहर से बेहद शांत, गंभीर और अंतर्मुखी (Reserved) दिखाई देते हैं। लेकिन इनके शांत चेहरे के पीछे एक बेहद सक्रिय और तेज दिमाग छिपा होता है। 'Y' नाम वाले लोग स्वाभिमानी, बुद्धिमान और मजबूत इरादे वाले व्यक्ति माने जाते हैं।
ये बातें बनाती हैं इन्हें खास
- 'Y' नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व काफी गहरा और प्रभावशाली होता है।
- ये उन 'साइलेंट लीडर्स' में से हैं, जो बिना शोर मचाए सीधे अपनी सफलता से जवाब देते हैं।
- इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना या किसी के दबाव में झुकना बिल्कुल पसंद नहीं होता।
- ये अपने जीवन के नियम खुद तय करते हैं और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते।
इनका करियर कैसा होता है?
नाम ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि करियर के मामले में 'Y' नाम वाले लोग किसी भी कंपनी या क्षेत्र के लिए 'एसेट' साबित होते हैं। ये लोग कभी भी छोटी-मोटी सफलताओं से संतुष्ट नहीं होते। इनका लक्ष्य हमेशा ऊंचा मुकाम हासिल करना होता है। साथ ही ये लोग भीड़ का हिस्सा बनना भी पसंद नहीं करते। जहां सब लोग एक ही ढर्रे पर चल रहे होते हैं, वहां 'Y' नाम वाले लोग लीक से हटकर कुछ नया (Creative) करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
लव लाइफ के बारे में क्या कहता है नाम शास्त्र
प्यार के मामले में 'Y' नाम वाले लोगों का स्वभाव काफी मिलाजुला माना जाता है। ये जितने वफादार होते हैं, उतने ही अधिकार जताने वाले भी होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित और संवेदनशील होते हैं। ये लोग दिखावे के प्यार पर भरोसा नहीं करते। स्वभाव से अंतर्मुखी होने के कारण ये लोग कभी-कभी अपनी भावनाएं सही से व्यक्त नहीं कर पाते।
-1778922264387.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
होती हैं ये कमियां
'Y' नाम वाले लोग मनपसंद चीजों पर बहुत ज्यादा खर्च कर देते हैं। इनमें फिजूलखर्ची की आदत पाई जाती है। इसके अलावा, बातों को भूल जाने की आदत और पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जताना भी इनकी कमियों में गिना जाता है।
इस कारण इनके रिश्तों में अक्सर अनबन की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यदि ये लोग अपनी फिजूलखर्ची और रिश्तों में अधिकार जताने की आदत पर थोड़ा नियंत्रण रख लें, तो ये जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
