किन 5 राशियों के लिए वरदान है हीरा रत्न? पहनने से होती है खूब तरक्की
रत्न शास्त्र के अनुसार, हीरा रत्न शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है और कुछ राशियों के लिए अत्यंत फलदायी होता है, जिससे जीवन में सफलता मिलती है।

हीरा रत्न से शुरू होगा गोल्डन टाइम (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्न शास्त्र में हीरा रत्न को अत्यंत प्रभावशाली और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह रत्न सुख, वैभव, सौंदर्य, प्रेम और कला के कारक शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
रत्न शास्त्र के अनुसार, हीरा कुछ राशियों के लिए अधिक फलदायी माना जाता है, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन राशियों को हीरा धारण करना चाहिए और इससे जुड़े नियम क्या हैं।
किन राशियों को हीरा रत्न पहनना चाहिए?
वृषभ राशि- इस राशि के लिए हीरा रत्न अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसा माना जाता है कि वृषभ राशि के जातकों द्वारा हीरा पहनने से उनकी सुख-सुविधाओं में अधिक वृद्धि होती है।
तुला राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह भी शुक्र हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वालों के हीरा रत्न पहनने से उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होती है और करियर में जमकर तरक्की मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- मेष से मीन तक: करियर, धन और सुखी दांपत्य जीवन के लिए राशि अनुसार पहनें शुभ रत्न, चमकेगी किस्मत
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए भी यह रत्न अधिक लाभकारी होता है। मिथुन राशि के जातकों द्वारा हीरा रत्न धारण करने से बड़े काम में फैसले लेने की क्षमता में वृद्धि होती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं।
मकर और कुंभ राशि- इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह शनि हैं, जिनकी शुक्र के साथ परम मित्रता मानी जाती है। इसलिए मकर और कुंभ राशि वालों को हीरा रत्न पहनना चाहिए। इससे कारोबार में सफलता प्राप्त होती है और करियर में तरक्की के योग बनते हैं।
किन्हें हीरा नहीं पहनना चाहिए?
मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को हीरा रत्न नहीं पहनना चाहिए। शुक्र का इन राशियों के स्वामी ग्रहों के साथ शत्रुता का भाव रहता है। इसी वजह से इन राशियों के लोगों को हीरा न पहनने की सलाह दी जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- टूटा या चटका हुआ रत्न भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए।
- अगर रत्न टूट या चटक गया है, तो उसे किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें। इसके बाद नया रत्न धारण करें।
- हीरा रत्न को चांदी या प्लैटिनम में बनवाकर पहनना उत्तम माना जाता है।
- इस रत्न को दाएं हाथ की अनामिकाया सबसे छोटी उंगली में पहनना चाहिए।
यह भी पढ़ें- कर्ज के बोझ से दबा है जीवन? आज ही पहनें मूंगा रत्न, चमक उठेगी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
