Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान ने सऊदी से मदद लेकर चुकाया UAE का 3.45 अरब डॉलर का कर्ज

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

    आर्थिक दबाव से जूझ रहे पाकिस्तान ने सऊदी अरब से मिली वित्तीय सहायता का उपयोग करके संयुक्त अरब अमीरात का 3.45 अरब डॉलर का कर्ज चुका दिया है। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने चुकाया UAE का कर्ज(फाइल फोटो: रॉयटर्स)

    पाकिस्तान ने चुकाया UAE का कर्ज(फाइल फोटो: रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्थिक दबाव से जूझ रहे पाकिस्तान ने सऊदी अरब से मिली ताजा वित्तीय मदद के सहारे संयुक्त अरब अमीरात का 3.45 अरब डॉलर का कर्ज चुका दिया है।

    पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान ने पुष्टि करते हुए बताया कि 23 अप्रैल को एक अरब डॉलर अबू धाबी फंड फार डेवलपमेंट को लौटाए गए, जबकि 2.45 अरब डॉलर का भुगतान पहले ही किया जा चुका था।

    यह पूरा घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि पाकिस्तान फिलहाल एक कर्ज चुकाने के लिए दूसरे कर्ज पर निर्भर है।

    हाल ही में सऊदी अरब से मिली तीन अरब डॉलर की सहायता के तुरंत बाद यह भुगतान किया गया, जिससे देश की आर्थिक स्थिति और उसकी बाहरी मदद पर बढ़ती निर्भरता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- पाक पीएम शहबाज के बेटी-दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निलंबित, जल्द लौटेंगे पाकिस्तान

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को झटका: सिंधु जल संधि स्थगन के बाद भारत की बड़ी पहल, चिनाब पर परियोजनाओं से बढ़ा नियंत्रण