विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया में फिर हुआ भारतीय पर हमला, पहले कलाई काटी फिर पीठ में घोंपा छुरा; रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर

Published: Sun, 27 Jul 2025 09:30 AM (IST)

मेलबर्न में एक और भारतीय युवक सौरभ आनंद हमले का शिकार हुआ। 4-5 हमलावरों ने उसे सड़क पर बुरी तरह ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती सौरभ आनंद। फोटो- सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती सौरभ आनंद। फोटो- सोशल मीडिया

 डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। आयरलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीयों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। हमलावरों ने एक और भारतीय युवक को निशाना बनाया है। 4-5 आरोपियों ने बीच सड़क पर उसे लहूलुहान करके छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित शख्स का नाम सौरभ आनंद है, जिसकी उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलियन टुडे के अनुसार सौरभ को कई गंभीर चोटें आईं हैं। चोट इतनी ज्यादा थी कि इसका हाथ काटने तक की नौबत आ गई थी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से पहले लैंडिग गियर में लगी आग, 179 यात्री सवार थे

दवाई लेकर घर लौट रहा था पीड़ित

यह घटना 19 जुलाई की शाम तकरीबन 7:30 बजे की है। सौरभ घर के नजदीकी मेडिकल स्टोर पर कुछ दवाईयां लेने गया था। मेडिकल स्टोर से घर लौटते हुए वो अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। तभी 5 लोगों ने उसे घेर लिया। इससे पहले की सौरभ कुछ समझ पाता एक आरोपी उसकी जेब की तलाशी लेने लगा और दूसरे ने उसके सिर पर जोर से घूंसा मारा और सौरभ नीचे गिर गया।

सौरभ ने सुनाई आपबीती

सौरभ ने खुद का बचाव करते हुए दोनों हाथ उठा लिए। मगर, आरोपी यहीं नहीं रुके। उनमें से एक आरोपी ने जेब से धारदार चाकू निकाली और सौरभ की कलाई पर वार कर दिया। सौरभ के अनुसार,

मैं खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी एक चाकू मेरी कलाई से होकर गुजरी। दूसरा वार मेरे हाथों पर किया गया और तीसरा वार हड्डियों पर हुआ।

रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर

आरोपियों ने पीछे से सौरभ की पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे सौरभ की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। सौरभ दर्द और खून से लथपथ कराह रहा था। वो किसी तरह वहां से भागा और लोगों से मदद की गुहार लगाई। सौरभ नजदीकी अस्पताल में पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने फौरन उसका इलाज शुरू किया।

हाथ काटने की नौबत

इस घटना में सौरभ का हाथ बुरी तरह से चोटिल हो चुका था। डॉक्टरों को लगा उसका हाथ निकालना पड़ेगा। हालांकि, यह नौबत नहीं आई। पुलिस ने 5 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले का यह पहला मामला नहीं है।

पहले भी हुए हमले

पिछले हफ्ते पत्नी के साथ घूमने निकले चरणप्रीत सिंह पर भी कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। चरणप्रीत सिंह पर बुरी तरह से लात-घूंसे बरसाए गए थे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

यह भी पढ़ें- अब आतंकियों की खैर नहीं, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने बदले युद्ध नियम, 5 प्वाइंट्स में जानें नए सिद्धांत