विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से पहले लैंडिंग गियर में लगी आग, 179 यात्री सवार थे

Published: Sun, 27 Jul 2025 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2025 08:47 AM (IST)

डेनिवर एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले एक यात्री विमान के लैंडिंग गियर में दिक्कत आने से बड़ा हादसा टल गया। ...और पढ़ें

टेकऑफ से पहले प्लेन के लैंडिग गियर में लगी आग। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
टेकऑफ से पहले प्लेन के लैंडिग गियर में लगी आग। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

HighLights

  1. अमेरिका में बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा।
  2. अमेरिकन एअरलाइन के विमान के लैंडिंग गियर से निकल रहा था धुआं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के डेनिवर एअरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले एक यात्री विमान के लैंडिग गियर में दिक्कत आ गई। जिसके कारण उसमें से आग और धुआं निकलने लगा। समस्या के बाद इस उड़ान को रद करना पड़ा।

घटना की जानकारी होते ही हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारी एक्शन में आए। इसके बाद सबसे पहले विमान में से यात्रियों को निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि इस सुरक्षा ऑपरेशन के दौरान एक शख्स को हल्की चोटें आईं हैं।

टेकऑफ से पहले विमान में आई परेशानी

बताया जा रहा है कि विमान में क्रू मेंबर के साथ कुल 179 यात्री सवार थे। अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 विमान द्वारा संचालित AA-3023 विमान को मियामी के लिए उड़ान भरनी थी। यात्री इस विमान में बैठ चुके थे, टेऑफ की तैयारी की जा रही थी।

इसी दौरान लैंडिंग गियर में समस्या देखने को मिली। इस घटना को लेकर एअरलाइन का बयान भी सामने आया है। कंपनी ने बताया कि टायर में रखरखाव संबंधी समस्या थी।

सामने आया डरावना वीडियो

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के टायर के पास से धुआं निकल रहा है। घबराए हुए यात्री विमान से नीचे उतर रहे हैं। इस कारण पूरा इलाका धुंए से भर गया।

FAA करेगा घटना की जांच

संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने बताया कि विमान ने बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.45 बजे डेनवर हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय लैंडिंग गियर में संभावित दुर्घटना की सूचना दी थी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को रनवे से बाहर निकाला गया और बस द्वारा टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एफएए ने कहा कि आगे वह इस घटना की जांच करेगा।

सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

जानकारी दें कि डेनेवर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय की है, जब विमान रनवे पर था और टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी होते ही दमकल की टीम को बुला लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी दें कि शाम 5.10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढें: 'बैकसीट ड्राइविंग तुरंत बंद कर दो', सरकार ने एअर इंडिया को दी क्लियर वॉर्निंग

यह भी पढ़ें- Dhaka Crash: 'मेरी आंखों के सामने जिंदा जले बच्चे', महिला टीचर ने सुनाई आपबीती; अबतक 27 लोगों की मौत