Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के तराई में बढ़ी तपिश, एक दशक में सातवीं बार पारा 39 पार; अभी और बढ़ेगी गर्मी

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 09:49 AM (IST)

    उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में तापमान एक दशक में सातवीं बार 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पंतनगर में शनिवार को 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ...और पढ़ें

    दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल, फिलहाल लू चलने की नहीं बनी है स्थिति

    दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल, फिलहाल लू चलने की नहीं बनी है स्थिति

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, काशीपुर। सूरज की तपिश तेज होने लगी है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। शनिवार को पंतनगर का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस मौसम का यह सर्वाधिक तापमान है।

    तपिश की वजह से दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। अगले कुछ दिनों में गर्मी के यह तेवर बने रहने का अनुमान है। यद्यपि अभी लू चलने जैसी स्थिति नहीं है।

    कुमाऊं में मौसम के पिछले ट्रेंड को देखें, तो कुमाऊं मंडल के तराई में पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक गर्म 2021 रहा था। तब 28 अप्रैल को तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। 10 वर्षों में छह बार पारा 39 डिग्री या उससे अधिक पहुंचा है। इस वर्ष भी पारा 39 के पार पहुंच गया है।

    शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री बढ़कर 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। दूसरी ओर 36.4 डिग्री तापमान के साथ 2020 सबसे राहत वाला रहा था।

    पर्वतीय क्षेत्र में मौसम खुशनुमा

    मैदानी क्षेत्र तप रहे लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मुक्तेश्वर, चंपावत में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व अल्मोड़ा में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहने से सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। ऐसे में पर्यटक पहाड़ घूमने आना पसंद कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    अगले चार दिन बदलाव नहीं

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. सीएस तोमर ने बताया कि आगे मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। 19 व 20 अप्रैल को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा व 4000 मीटर से ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। ऊधम सिंह नगर समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 21 व 22 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

    पंतनगर में 10 वर्षों में अप्रैल का तापमान

    • वर्ष -दिनांक -तापमान
    • 2025 -25 व 26 -39.6
    • 2024 -26 -38.9
    • 2023 -17 व 18 -39.0
    • 2022 -18 -39.8
    • 2021 -28 -39.9
    • 2020 -15 -36.4
    • 2019 -30 -39.4
    • 2018 -19 व 25 -37.8
    • 2017 -29 -38.6
    • 2016 -27 -39.2
    • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से तप रहा नैनीताल, सैलानी धूप की तपिश से परेशान

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा