रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से तप रहा नैनीताल, सैलानी धूप की तपिश से परेशान
नैनीताल में इस बार अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है, पारा 27 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। आमतौर पर अप्रैल में ठंडा रहने वाला यह शहर अब पर् ...और पढ़ें

नैनीताल में गर्मी ने दस्तक, पारा पहुंचा 27 डिग्री पार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मई जून की गर्मी का एहसास शनिवार को हुआ। नगर में पारा 27 डिग्री सेल्सियस पार जा पहुंचा है। सप्ताहांत को पहुंचे सैलानी धूप की तपिश से बचाव के लिए पेड़ों की छांव की शरण लेने को मजबूर हुए।
अप्रैल में नगर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचता है और हल्की ठंड का एहसास रहता है। इस बार मौसम का मिजाज अतीत से जुदा नजर आ रहा है। मार्च में भी तापमान बढ़ने के साथ गर्मी महसूस होने लगी थी। बीच में पश्चिमी विक्षोभ के आने से बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड लौट आई थी।
तीन दिन से पारे ने मारी उछाल
इधर, तीन दिन से पारे ने उछाल मारी है, जिसके चलते नगर में खासी गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जो मौसम में बदलाव लाएगा और तापमान में कमी आएगी। इधर, सप्ताहांत को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए हैं, जिस कारण नगर में रंगत बनी हुई है।
नगर के पर्यटन स्थलों में पूरे दिन चहल पहल रही। चिड़ियाघर, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव गार्डन और मालरोड में खासी रौनक रही। शाम के समय हनुमानगढ़ी में भी सैलानियों से रौनक बनी रही। रविवार को भी सैलानियों की आमद बनी रहेगी, लेकिन डे-विजिट पर आने वाले सैलानियों की संख्या सर्वाधिक रहेगी।
खबरें और भी
जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा