Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update: अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 07:25 AM (IST)

    कुमाऊं के तराई-भाबर क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। हल्द्वानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो अप्रैल में पिछले 10 वर्ष ...और पढ़ें

    कुमाऊं के तराई-भाबर क्षेत्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार है जारी. Concept Photo

    कुमाऊं के तराई-भाबर क्षेत्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार है जारी. Concept Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कुमाऊं के तराई-भाबर क्षेत्र में सूर्य ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सप्ताह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का प्रकोप प्रारंभ हो गया है। ताप के बढ़ते प्रताप के बीच शनिवार को हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

    अप्रैल में पिछले 10 वर्षों के सर्वोच्च पारे की तुलना में यह सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही दिन के समय गर्म हवाओं का प्रवाह भी शुरू हो गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन और रात के पारे संग तपिश में वृद्धि होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    मैदानी क्षेत्रों में 39.9 तक ही पहुंचा है पारा

    मौसम विज्ञान केंद्र के रिकार्ड के अनुसार कुमाऊं के मैदानी इलाकों में पिछले 10 वर्षों के भीतर अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा है। 28 अप्रैल 2021 को तापमान इस स्तर पर पहुंचा था। पिछले वर्ष 25 व 26 अप्रैल को पारा 39.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

    पारे में वृद्धि का क्रम जारी रहने का अनुमान

    गर्मी के भीषण प्रकोप से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आगामी दिनों में तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है। ऐसे पारा अभी से 40 डिग्री के पारा पहुंचने की स्थितियां बन रही हैं।

    खबरें और भी

    पिछले 10 वर्षों में अधिकतम तापमान की स्थिति

    • दिनांक व वर्ष - तापमान
    • 27,2016 - 39.2
    • 29, 2017 - 38.6
    • 19 व 25, 2018 - 37.8
    • 30, 2019 - 39.4
    • 15, 2020 - 36.4
    • 28, 2021 - 39.9
    • 18, 2022 - 39.8
    • 17 व 18, 2023 - 39.0
    • 26, 2024 - 38.9
    • 25 व 26, 2025 - 39.6
    • (नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में बारिश व आकाशीय बिजली का अलर्ट, मैदानों में 40°C के पार जाएगा पारा

    यह भी पढ़ें- दुनिया में शनिवार को सबसे गर्म रहा वर्धा व राजनांदगांव, तापमान पहुंचा 45