भाषा अमर्यादित नहीं होनी चाहिए, एसएसपी की हरकतों से गुस्से में ऐसे शब्द निकल गए : हरक
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने नैनीताल एसएसपी के खिलाफ कांग्रेसियों की अमर्यादित भाषा को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि बसों को रोकने की एसएसपी की हरकत स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने माना कि भाषा अमर्यादित नहीं होनी चाहिए लेकिन यह भी कहा कि नैनीताल एसएसपी ने जिस तरह रैली में आ रही बसों को रुकवाने की ओछी हरकत की उसको लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा था। हम देसी लोग हैं, जो कुछ मन में होता है वही जुबा पर होता है इसलिए ऐसे शब्द निकल गए।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को रुद्रपुर में आयोजित बैठक में भाग लेने आए थे। शनिवार को हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले कांग्रेसियों की बसें रोकने को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी आदि ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर काफी विरोध जताया था।
यहां तक कि एसएसपी को लेकर कई पार्टी नेताओं ने अपशब्द भी बोल दिए थे, जिसको लेकर भाजपा ने मुद्दा बना दिया है। इस पर हरक सिंह रावत ने साफ कहा कि हम देसी लोग हैं, जो अंदर होता है वो गुस्से में बाहर भी आ जाता है।
लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन एसएसपी ने भाजपा पदाधिकारी की भूमिका में काम किया उसको लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा भड़का। बाकी किसी की जानबूझकर ऐसा बोलने की मंशा नहीं थी।
यह भी पढ़ें- खरगे का CM Dhami पर तीखा हमला, '1973 में ही पंतनगर आ चुका था, ज्ञान बढ़ाएं मुख्यमंत्री'
यह भी पढ़ें- 53 साल बाद कुमाऊं में मल्लिकार्जुन खरगे का शंखनाद, हल्द्वानी से साधा तराई और पहाड़