Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ यात्रा की तैयारियां तेज: बर्फबारी के बावजूद प्रशासन जुटा मार्ग सुगम बनाने में

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

    रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन केदारनाथ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए तेजी से तैयारी कर रहा है। लगातार बर्फबारी (4-5 फीट) के बावजूद टीमें धाम क्षेत ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जिला प्रशासन केदारनाथ यात्रा की तैयारी में जुटा

    2. धाम में 4-5 फीट बर्फ, मार्ग प्रभावित

    3. टीमें हेलीपैड, पैदल मार्ग से बर्फ हटा रहीं

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भी प्रशासन की टीमें धाम क्षेत्र और पैदल यात्रा मार्ग को व्यवस्थित करने में जुटी हुई हैं।

    पिछले तीन-चार दिनों से केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। धाम क्षेत्र और यात्रा मार्ग में चार से पांच फीट तक बर्फ जमने से हालात कठिन बने हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक टीमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

    Kedarnath Recent Photo

    अधिशासी अभियंता डीडीएमए राजविंद सिंह ने बताया कि इससे पूर्व लिनचोली से केदारनाथ धाम तक लगभग चार से पांच फीट चौड़ाई में पैदल मार्ग को सुचारु कर लिया गया था।

    हालांकि ताजा बर्फबारी के कारण मार्ग फिर से प्रभावित हुआ, लेकिन मौसम सामान्य होते ही टीमों ने बर्फ हटाने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया है।

    Kedarnath Dham Recent Photo

    धाम क्षेत्र में हेलीपैड, रुद्र पाइंट से लेकर संगम सेतु तक मशीनों और मैनपावर के जरिए तेजी से बर्फ हटाने का कार्य जारी है।

    प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों को सुरक्षित और सुगम बना दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    Kedarnath Dham route Work

    मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मैनपावर और संसाधन भी तैनात किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: केदारनाथ में गुरुवार को भी बर्फबारी जारी, अप्रैल में निकले गर्म कपड़े

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में लगातार बर्फबारी, धाम में चार फीट तक बर्फ; पैदल रास्ता बंद और पाइप लाइन फ्रीज