Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डीडीहाट में नगर पालिकाध्यक्ष ने 22 अग्निवीरों को किया सम्मानित, सफलता के दिये टिप्स

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:37 PM (IST)

    डीडीहाट नगर पालिका ने अग्निवीर परीक्षा में सफल हुए 22 युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने उन्हें जीवन में सफलता के ...और पढ़ें

    पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल के साथ नगर क्षेत्र से अग्निवीर परीक्षा में सफल हुए युवा।

    पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल के साथ नगर क्षेत्र से अग्निवीर परीक्षा में सफल हुए युवा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर क्षेत्र से अग्निवीर परीक्षा में सफल हुए 22 युवाओं को आज नगर पालिका में सम्मानित किया गया। युवाओं को जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने जीवन में सफलता के लिए टिप्स दिये।

    पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने कहा कि नगर क्षेत्र से 22 युवाओं को अग्निवीर परीक्षा में सफल होना बडी उपलब्धि है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं की इस सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। कमांडो सुनील डसीला ने युवाओं को अग्निवीर ट्रेनिंग के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं से कहा कि वे पूरी गंभीरता से ट्रेनिंग ले।

    ट्रेनिंग बेहद महत्वपूर्ण होगी। इस अवससर पर रजनी कन्याल, प्रवीन कन्याल, सुनील डसीला, प्रमोद डिगारी, मनोहर बोरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अग्निवीरों को स्मृति चिंह और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें- गौरव का पल! 24 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद सेना का हिस्सा बने 1280 अग्निवीर, बरेली में हुई पासिंग आउट परेड

    यह भी पढ़ें- 1025 अग्निवीरों ने भरी राष्ट्र सेवा की हुंकार; बिहार रेजिमेंटल सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड