दुनिया में शनिवार को सबसे गर्म रहा वर्धा व राजनांदगांव, तापमान पहुंचा 45
शनिवार को राजनांदगांव और वर्धा दुनिया के सबसे गर्म स्थान रहे, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत के कई अन्य शहरों में भी पारा 44 डिग्र ...और पढ़ें

अल नीनो के कारण अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी(प्रतीकात्मक फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में शनिवार को छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव व महाराष्ट्र का वर्धा जिला सबसे गर्म रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोनों जगहों का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
एक दिन पहले यहां तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम से जुड़ी दुनिया की विभिन्न वेबसाइटों के अनुसार, अन्य महाद्वीपों में अफ्रीका सर्वाधिक गर्म रहा।
दुनियाभर में गर्मी की मार
वहां अधिकतम तापमान 42-44ए डिग्री दर्ज किया गया। अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण-पश्चिम व उत्तरी मेक्सिको में 40 डिग्री के आसपास रहा। यूरोप के एथेंस में 27 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक लू चलने की आशंका है।
छत्तीसगढ़ में दूसरे स्थान पर दुर्ग में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद क्रमश: रायपुर में 42.8ए डिग्री और बिलासपुर में 42.4ए डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। देशभर की बात करें तो तेलंगाना और महाराष्ट्र के शहरों में तापमान 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के रतलाम में भी तापमान 44 डिग्री रहा।
एअल नीनो के कारण अप्रैल में ही मई-जून जैसा तापमान महसूस हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ेगा और पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।