Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की आमद, चरमराया ट्रैफिक मैनेजमेंट; लंबा जाम

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:10 PM (IST)

    नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मालरोड और अन्य मार्गों पर लंबा जाम लगने से स्थानीय लोगों व पर्यटको ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह से ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

    मालरोड, तल्लीताल डांठ, हाईकोर्ट मार्ग में जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिसमें फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों फजीहत झेलनी पड़ी।

    पर्यटकों की बंपर आमद

    बता दें कि जून के अंतिम वीकेंड के बाद पर्यटन कारोबार में गिरावट आने का अंदेशा जताया जा रहा था। लेकिन जुलाई में भी पर्यटकों की बंपर आमद बनी हुई है। रविवार को पूर्व वीकेंड की तरह विशेष यातायात प्लान लागू नहीं होने से सुबह ही भारी संख्या में पर्यटक वाहन शहर पहुंचे।

    पार्किंग स्थल फुल होने से सड़कों पर जाम लगने लगा। भवाली, हल्द्वानी प्रवेश मार्ग के साथ ही तल्लीताल डांठ, मालरोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, हाईकोर्ट मार्ग में वाहनों की कतार लगी रही। इस बीच रैमजे अस्पताल को जा रही एम्बुलेंस भी फंस गई। जिसे खुलवाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    इधर शहर पहुंचे पर्यटकों से चिड़ियाघर, स्नोव्यू, केव गार्डन, वाटर फॉल, बॉटनिकल गार्डन समेत अन्य पर्यटन स्थलों में खासी चहल-पहल बनी हुई है। नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का ताता लगा हुआ है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मानसून के जोर पकड़ते ही कारोबार में गिरावट आने लगेगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से घूमने आए थे नैनीताल, बंदर को पत्थर मारने के दौरान खिड़की से नीचे गिरा तीन वर्षीय मासूम; रेफर

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', प्रशासन अलर्ट पर

    खबरें और भी