दिल्ली से घूमने आए थे नैनीताल, बंदर को पत्थर मारने के दौरान खिड़की से नीचे गिरा तीन वर्षीय मासूम; रेफर
नैनीताल के मल्लीताल स्थित एक होटल में दिल्ली के तीन वर्षीय पर्यटक बच्चे गौरांत की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरने से हालत गंभीर हो गई। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों का तीन वर्षीय बेटा खिड़की से 20 फीट नीचे गिर गया। गंभीर रूप से चोटिल बच्चों को तत्काल स्वजन बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी विशाल सोनी परिवार के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे।
असंतुलित होकर खिड़की से गिर गया गौरांत
इधर वह मल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे थे। रविवार सुबह होटल के कमरे में तीन वर्षीय गौरांत खेल रहा था। इसी बीच सामने बंदर दिखाई पड़ने पर बच्चा उन्हें पत्थर मारने लगा। स्वजनों का ध्यान हटा तो गौरांत असंतुलित होकर खिड़की से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। यह देख स्वजनों की चींख पुकार मच गई। तत्काल स्वजन उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे।
डा सुनील कुमार ने बताया कि बच्चे के सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।