Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मणिपुर में बलिदान हुए बलवंत सिंह को नम आंखों से दी विदाई, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:14 AM (IST)

    मणिपुर में बलिदान हुए असम राइफल्स के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर मोटाहल्दू पहुंचा, जहां परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें अंतिम ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बलिदानी बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर मोटाहल्दू पहुंचा

    2. सैन्य सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार

    3. सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से वीर सपूत को विदाई दी

    जागरण संवाददाता, लालकुआं। मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में बलिदान हुए असम राइफल्स के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे मोटाहल्दू के बकुलिया गांव स्थित अंबिका विहार, लाइन नंबर छह स्थित उनके आवास पर पहुंचा।

    पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उमड़ पड़े।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    सेना के वाहन में तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही आवास पहुंचा, पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और बलिदानी बलवंत सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    सुबह 8:40 बजे बलिदानी की अंतिम यात्रा उनके आवास से चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

    चित्रशिला घाट पर सेना की ओर से पूरे सैनिक सम्मान के साथ बलिदानी बलवंत सिंह खेतवाल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने शस्त्र झुकाकर और सलामी देकर वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

    अंतिम संस्कार में विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, ग्राम प्रधान विपिन जोशी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

    यह भी पढ़ें- मणिपुर उग्रवादी हमला: डेढ़ महीना पहले ही खोए थे पिता, अब बलिदान हुआ बेटा; हर आंख नम

    यह भी पढ़ें- मणिपुर उग्रवादी हमला: आज पहुंचेगा उत्तराखंड के बलिदानी बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर, पसरा मातम

    खबरें और भी