हल्द्वानी में नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार में कोहराम
हल्द्वानी के पीलीकोठी में 23 वर्षीय शुभ दिवाकर की लाश खंडहर से मिली। पुलिस को नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से मौत की आशंका है। ...और पढ़ें

पीलीकोठी स्थित खंडहर से मिली लाश. Concept Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। आसानी से नशा उपलब्ध हो जाने के चलते युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है।
यही कारण है कि कुसुमखेड़ा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक की नशे के ओवरडेज से मौत हो गई। युवक की लाश पीलीकोठी स्थित शिव विहार में मंदिर के पास एक खंडहर में पड़ी मिली।
मृतक के पास से नशे के इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं। युवक की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस-2 कुसुमखेड़ा निवासी गुड़िया किराए के मकान में रहतीं हैं। वह घरों में काम करके अपना गुजर बसर करतीं हैं।
गुड़िया की दो बेटियां व एक बेटा है। 23 वर्षीय बेटा शुभ दिवाकर दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह घर हल्द्वानी आया था।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे स्वजन की मानें तो वह नशे के इंजेक्शन का आदी था। बुधवार की शाम वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकल गया।
इसके बाद रात में घर भी नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसे फोन करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन नहीं लगा।
वीरवार की शाम शुभ के दोस्त की बहन ने उनके परिवार वालों को शुभ के पीलीकोठी स्थित खंडहर में पड़े होने की सूचना दी। इस पर गुड़िया का मकान मालिक खंडहर में पहुंचा, जहां शुभ अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
आनन-फानन में शुभ को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि शुभ की चार घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मोर्चरी में शुभ का पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शुभ के शरीर में इंजेक्शन के निशान दिखाई दे रहे हैं। शुभ की मौत संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी मार्ग पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से काशीपुर के दो युवकों की हुई मौत