Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी मार्ग पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से काशीपुर के दो युवकों की हुई मौत

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 05:42 PM (GMT+05:30)

    रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से काशीपुर के दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. काशीपुर के दो युवकों की रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर मौत

    2. अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, चालक फरार

    3. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया, परिजनों में शोक का माहौल

    जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से काशीपुर के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

    दुर्घटना के बाद चालक मय वाहन के फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।

    स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी तरह लोगों ने मृतक के परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

    जिला उधमसिंहनगर के काशीपुर के थाना कुंडेश्वरी खरमासा गांव निवासी रोशन 22 पुत्र कुलदीप सिंह व कुंडेश्वरी निवासी जसनदीप सिंह पुत्र हरमन सिंह काशीपुर के एक निजी स्कूल की बस चलाते हैं।

    स्वजन ने बताया कि दोनों युवक स्कूल के काम से हल्द्वानी गए थे। मंगलवार को दोपहर बाद वह वापस रामनगर की ओर आ रहे थे।

    रामनगर से चार पांच किलोमीटर पहले छोई गांव में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

    दुर्घटना के दौरान एक टेंपो भी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कार की टक्कर से दोनों बाइक सवार जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर गए। कुछ देर तक वह मौके पर पड़े रहे।

    इसके बाद लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    कोतवाली के एसआई तारा सिंह राणा ने शिनाख्त के लिए मृतकों की पहचान की। उनके मोबाइल पर आई काल से उनकी शिनाख्त काम्शीपुर निवासी रोशन व जसनदीप के रूप में हुई।

    घटना की सूचना मिलने पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के चाचा कुलदीप सिंह ने बताया कि जानकारी में आया है कि उनके बच्चों को किसी वैन ने टक्कर मारी है।