हल्द्वानी में हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत
मंगलवार रात हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है। प्रतीकात्मक
HighLights
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को टक्कर मारी
निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत हुई
पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित देवलचौड चौराहे पर मंगलवार रात हुए हादसा हुआ। जिसमें निजी कपंनी में कार्यरत एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
मूल रूप से नैनीताल जिले के हरतपा गांव निवासी 28 वर्षीय अनिल रौतेला वर्तमान में रामपुर रोड पर किराए के कमरे में रहते थे। निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करने वाले अनिल मंगलवार रात किसी काम से देवलचौड़ गए थे।
इस दौरान हल्द्वानी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर घायल अनिल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी मार्ग पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से काशीपुर के दो युवकों की हुई मौत
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में शातिर चोर ने भूख का नाटक कर छीना मोबाइल, गूगल पे से उड़ाए 42 हजार