विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में जन्माष्टमी पर 'लव जिहाद' झांकी पर बवाल, कोतवाली पहुंचे भाजपाई

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:27 PM (IST)

जन्माष्टमी की रात 'लव जिहाद' की झांकी लगाने पर एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया। इसके विरोध में भाजपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। जन्माष्टमी की रात में कोसी रोड पर लव जेहाद की झांकी लगाने के मामले में हिंदुवादी युवक को हिरासत में लिए जाने से आक्रोशित भाजपा नेता, समर्थक व सभासद भड़क गए। उन्होंने कोतवाली में धरना देकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।

भाजपाईयों व समर्थकों ने पुलिस प्रशासन हाय हाय कर नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व छात्र संघ सचिव राजेंद्र रावत ने शुक्रवार की रात में लव जेहाद की झांकी लगाई थी। पुलिस ने राजू को दिन में हिरासत में ले लिया था। रात दस बजे भाजपा नगरध्यक्ष भूपेंद्र खाती के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व समर्थक कोतवाली पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- बरेली में जन्माष्टमी शोभायात्रा की ट्राली में दौड़ा करंट, हादसे में दो बच्चों की मौत

कोतवाली में ही धरने पर बैठे भाजपाई

इसके बाद वह कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर बाद उनकी कोतवाल सुशील कुमार से वार्ता हुई। कोतवाल ने बताया कि समाज में वैमनस्य फैलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी धर्म के व्यक्ति ने लव जेहाद की झांकी लगाए जाने का विरोध नहीं किया था।

ऐसे में किस आधार पर राजू रावत को हिरासत में लिया गया। भाजपा नेताओं ने कोतवाल से बिना किसी की शिकायत के हिरासत में लेने की जांच करने, युवक को पुलिस हिरासत के बजाए अभिरक्षा में रखने व कोर्ट में समय से पेश करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी पर राधा बनकर मंदिर जा रही नाबालिग से दुष्कर्म, गांव में बढ़ा तनाव

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट, नगर महामंत्री शलभ मित्तल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश महरा, वरिष्ठ महिला नेत्री भावना भटट, किसान आयोग के सदस्य संजय डोर्बी, पूर्व नगरध्यक्ष मदन जोशी, जय प्रकाश जोशी, नितिका पांड, नवीन करगेती, दीपक रावत, सभासद राहुल रावत, सभासद पारस गोला, दीपक राणा मौजूद रहे।