विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी पर राधा बनकर मंदिर जा रही नाबालिग से दुष्कर्म, गांव में बढ़ा तनाव

Published: Sun, 06 Sep 2026 12:04 AM (IST)

मुजफ्फरनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर जा रही एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा बनकर मंदिर जा रही 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को मुस्लिम समुदाय के तीन युवकों ने बहलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। यशवीर योग साधना आश्रम, बघरा के स्वामी यशवीर ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुस्लिम बस्ती का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना के चलते गांव में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया है।

एक व्यक्ति ने घटना की तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार को नाबालिग लड़की राधा के वेश में मंदिर जा रही थी। रास्ते में समीर नामक युवक दो साथियों के साथ उसे बहलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि समीर ने उसे घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।

काफी देर तक लड़की के घर न लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई। जब उन्होंने उसकी तलाश की, तो लगभग दो घंटे बाद समीर के घर पहुंचे, जहां नाबालिग बेहोश मिली। आरोपित फरार हो चुके थे। स्वजन ने शनिवार शाम को थाने जाकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष मोहित कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर हिस्ट्रीशीटर मुत्तलिव गुमशुदगी मामला CBI को सौंपा, HC ने पुलिस पर जताई नाराजगी