Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष दुष्कर्म मामले में नया मोड़, पूर्व पीड़िता निकली आरोपित की सहयोगी

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:22 AM (IST)

    भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है, जहां एक नई पीड़िता के सामने आने के बाद पूर्व शिकायतकर्ता युवती को दुष्कर्म म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। बीते दो माह से चर्चा में चल रहे भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे द्वारा दुष्कर्म और गर्भपात करने के मामले में एक और पीड़िता के सामने आने के बाद अब नया मोड़ आ गया है।

    नई पीड़िता ने पुरानी शिकायतकर्ता युवती पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। युवती पर पीड़िता को बहला फुसला कर होटल तक लेकर जाने और नरेश पांडे द्वारा दुष्कर्म में सहयोग करने के आरोप है।

    पुलिस ने नरेश पांडे पर दर्ज मुकदमे में अब पूर्व शिकायतकर्ता युवती को भी आरोपित बनाया है। मुकदमे में दुष्कर्म में सहयोग करने की धारा में बढ़ोतरी कर आरोपित युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय पेश करने की तैयारी है।

    शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात करवाने का आरोप

    बता दें कि दो माह पूर्व शहर के एक शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्र ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने गर्भपात कराने समेत अन्य संगीन आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन पीड़िता के बार-बार बयान बदलने से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

    इधर कुछ दिन पूर्व मामले में एक अन्य पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर नरेश पांडे पर जबरन उसका दुष्कर्म और मारपीट के आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    पीड़िता ने मामले की पूर्व शिकायतकर्ता पर दुष्कर्म में नरेश पांडे का सहयोग करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवती ने पढ़ाई के दौरान उससे दोस्ती कर नजदीकी बढ़ाई। बहला फुसला कर वह उसे हल्द्वानी स्थित एक होटल में ले गई। जहां उसके सहयोग से नरेश पांडे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने पुराने मुकदमे में पूर्व शिकायतकर्ता के विरुद्ध बलात्कार में सहयोग करने की धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपित युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- दुष्कर्म-गर्भपात के आरोप में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

    यह भी पढ़ें- नैनीताल: यौन शोषण के आरोपों में घिरे भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष, 23 घंटे की पूछताछ के बाद रिहा