Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म-गर्भपात के आरोप में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    दुष्कर्म और गर्भपात के संगीन मामलों में आरोपित भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। जागरण

    मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। दुष्कर्म और गर्भपात करने समेत अन्य संगीन मामलों में आरोपित चल रहे भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल से नैनीताल लाया गया है। यहां मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

    गटक लिया था बॉडी वाश

    बता दें कि बीती रात आरोपित की घरपकड़ को लेकर पुलिस टीम भवाली कहलक्वीरा स्थित उसके आवास पहुंची थी। जहां हिरासत में लिए जाने से पूर्व आरोपित ने फेसबुक में लाइव आकर जमकर हंगामा किया था। हिरासत में लिए जाने से ठीक पूर्व आरोपित ने बॉडी वाश भी गटक लिया था।

    हालात बिगड़ने पर उसे पहले बीडी पांडे और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया था। जहां उपचार के बाद पुलिस उसे नैनीताल ला गयी है।

    सुबह तक आरोपित को पूछताछ के लिए साथ लेकर जाने के दावे कर रही पुलिस ने अब उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। जिसे फिलहाल मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया है। आरोपित को कोर्ट पेश करने की तैयारी है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल पुलिस को देख खौफ में आया आरोपी, जेल जाने से बचने के लिए पिया बॉडी वॉश

    यह भी पढ़ें- 'हनीट्रैप' वाली सोशल मीडिया स्टार अरीशा; नैनीताल में युवक को फंसाया, फिर कमरे में बंद कर किया ब्लैकमेल