Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल: यौन शोषण के आरोपों में घिरे भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष, 23 घंटे की पूछताछ के बाद रिहा

    Updated: Wed, 20 May 2026 11:27 AM (IST)

    भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को यौन शोषण और जबरन गर्भपात के आरोपों में 23 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। भवाली के व्यापार मंडल अध्यक्ष को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। करीब 23 घंटे पूछताछ के बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस उसे खुद घर छोड़ कर आई। हालांकि मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट बयानबाजी नहीं की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच जारी होने के दावे कर रही है।

    बता दें कि शहर के एक शिक्षण संस्थान की छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर यौन शोषण, जबरन गर्भपात और कई संगीन आरोप लगाए थे। पुलिस ने बीते शुक्रवार को नरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मंगलवार सुबह उसके घर से उठा लिया था। दिनभर नैनीताल और भवाली में नरेश की गिरफ्तारी की चर्चा आम रही तो पुलिस महज पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लेने के दावे करती रही।

    मोबाइल की भी जांच

    23 घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ के बाद बुधवार सुबह पुलिस नरेश को उसके घर ले जाकर स्वजनों के सुपुर्द कर आई। एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले को लेकर आरोपित से कड़ी पूछताछ की गई है। जिसका मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच की गई। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। मामले की फिलहाल जांच जारी है। सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    पीड़िता को कोर्ट पेश करेगी या गलत सूचना पर दर्ज करेगी मुकदमा

    नरेश पांडे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद कहानी का एक और पहलू पुलिस के सामने आया है। दूसरे दिन ही पीड़िता ने कोतवाली पहुंचे गलत मुकदमा दर्ज करने के आरोप पुलिस पर लगा डाले। इसके बाद से पुलिस भी उलझी हुई है।

    खबरें और भी

    पीड़िता के बयान बदलने के कारण ही पांच दिन बाद भी उसे न्यायालय पेश नहीं किया गया है। आरोपित से 23 घंटे पूछताछ के बाद अब देखना यह है की क्या पुलिस पीड़िता को न्यायालय पेश कर 164 के बयान दर्ज करवाएगी, या पूर्व में की गई शिकायत से पलटने पर उसके विरुद्ध भी झूठी शिकायत देने का मुकदमा दर्ज होगा। हालांकि पुलिस अधिकारी दोनों ही मामलों में बयानबाजी से बच रहे।