Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक साथ उठे छह जनाजे; देखने वाले रोक नहीं पाए आंसू

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:29 AM (IST)

    Pauri Road Accident : पौड़ी सड़क हादसे में लक्सर के एक ही परिवार के छह सदस्यों का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। एक साथ उठे छह जनाजे देख ...और पढ़ें

    एक ही घर से एक साथ उठे छह जनाजे।

    एक ही घर से एक साथ उठे छह जनाजे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रजनीश कुमार, लक्सर। Pauri Road Accident : पौड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में लक्सर के एक ही परिवार के मृतक छह लोगों का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही घर से एक साथ उठे छह जनाजे को देखकर हर कोई गमजदा था।

    जनाजे में जुटी हजारों लोगों की भीड़ में सभी की आंखें नम थी। शुक्रवार को हादसे की खबर गांव में पहुंचने के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं मृतक अफजल की वृद्ध मां और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    बेटे का था जन्मदिन

    लक्सर के रायपुर गांव निवासी अफजाल अपने भाई गुफरान के साथ पौड़ी के भरसार में ठेकेदारी का कार्य कर रहे थे। इन दिनों कांवड़ मेला की छुट्टियां होने पर वह पत्नी और बच्चों को लेकर पौड़ी घूमने जा रहे थे। बताया गया है कि अफजल के 14 वर्षीय पुत्र शादाब का शुक्रवार को जन्मदिन भी था।

    अफजाल ने परिवार के साथ घूमने और सभी के साथ मिलकर बेटे का जन्मदिन मनाने का प्लान बनाया था लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। जिसका अफजाल को आभास तक नहीं था। उसे नहीं पता था कि जिस पूरे परिवार के साथ वह खुशियां मनाने जा रहा है। वह मातम में बदल जाएगी तथा वह परिवार के साथ अब वह कभी वापस अपने घर नहीं लौट पाएगा।

    खबरें और भी

    शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अफजल अपने भाई गुफरान, पत्नी शब्बो, पुत्र अमन, अरमान, अरहम, पुत्री अनाविया के साथ घर से निकले थे। पौड़ी से पहले कुंडधार में उनकी बोलेरो कार खाई में गिर गई। हादसे में अरहम को छोड़कर कार में सवार सभी की मौत हो गई। अरहम का अस्पताल मे उपचार चल रहा है।

    शुक्रवार को हादसे की खबर जब गांव पहुंची तो पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी दुर्घटना की खबर सुनीं उसकी आंखें नम हो गई। हादसे के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। रात्रि मे लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

    शनिवार को मर्तकों के जब शव गांव पहुंचे तो यंहा कोहराम मच गया। एक ही घर से छह जनाजे उठते देख हर कोई गमजदा था। जनाजे में शामिल हजारों लोगों की भीड़ में सभी की आंखें नम थी। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अफजाल की वृद्ध मां नफीसा और स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वृद्ध मां को कल तक यही बताया गया था कि सड़क हादसे में सभी घायल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से युवक की मौत

    यह भी पढ़ें- मधुबनी में दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक कर लौट रहीं महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, 3 की मौत