Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी में दर्दनाक सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक कर लौट रहीं महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, 3 की मौत

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:06 AM (IST)

    मधुबनी के बेनीपट्टी में जगदंबा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक से लौट रहीं तीन महिलाओं की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मधुबनी के बेनीपट्टी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

    2. मॉर्निंग वॉक से लौट रहीं तीन महिलाओं की मौत।

    3. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ।

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के जगदंबा पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहीं तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बेनीपट्टी मधुबनी मुख्य सड़क के जगदंबा पेट्रोल पंप के निकट सड़क जामकर यातायात को ठप कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, रीता देवी (42) पति बच्चू साह, किरण देवी (40) पति राजू साह और फूल दाई देवी (70) पति स्व अरुण झा सुबह करीब 6 बजे टहल कर घर लौट रही थीं।

    हाइवे पर जगदम्बा पेट्रोल पंप के पास तीन थककर बैठ गईं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रहिका से बेनीपट्टी जाने के दौरान इन्हें कुचल दिया। तीन की मौके पर मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: जमुई से सुल्तानगंज-देवघर के लिए आज से शुरू होगी स्पेशल बस सेवा, रूट और किराया तय