Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से युवक की मौत

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:52 AM (IST)

    सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राम निवास की मौके पर ही मृत्यु ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सिद्धार्थनगर के इटवा में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत।

    2. तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने राम निवास को टक्कर मारी।

    3. हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार।

    जागरण संवाददाता, इटवा, (सिद्धार्थनगर। मार्ग दुर्घटना में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार देर शाम घटना इटवा थाना के ग्राम मधवापुर के पास उस वक्त हुई। जब गांव निवासी राम निवास अपने के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने ठोकर मार दी। मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मधवापुर गांव निवासी राम निवास उर्फ निवास पुत्र अशर्फी रात करीब 9.30 घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी इटवा की तरफ से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि निवास की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए।

    चालक को हल्की चोटें आई जो मौके से भाग खड़ा हुआ। जो कठेला का बताया जा रहा है। घायल को पीएचसी इटवा लाया गया। जहां प्रथम उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- काकोरी शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे सीएम योगी, लखनऊ में तिरंगा यात्रा की अगुवाई के बाद जाएंगे सिद्धार्थनगर

    इधर मौत के बाद घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। स्वजन भी पहुंच गए। पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मार्ग दुघटना में एक की मौत हुई है। चालक अज्ञात है जो मौके से भाग खड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।