Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में एक मौत

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:18 AM (IST)

    भगवानपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पीछे से आ रहे ट्रक के चालक जुनैद की मौके पर ही मौत हो गई ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, भगवानपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने आगे जा रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी।

    हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया और ट्रक चालक के शव को कब्जे में लिया।

    पुलिस के मुताबिक जुनैद (27) निवासी सुजडू, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर, उतर प्रदेश ट्रक चलाता था। शुक्रवार देर रात वह ट्रक लेकर रुड़की से भगवानपुर की तरफ जा रहा था।

    जैसे ही ट्रक देहरादून हाईवे पर पुहाना पावर ग्रिड के पास पहुंचा तो जुनैद के ट्रक ने आगे जा रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

    हादसे में जुनैद और आगे के ट्रक में सवार मोमान एवं साहिम निवासी बागपत, उप्र घायल हो गये।

    हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना भगवानपुर कोतवाली पुलिस को भी दी गई।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया।

    सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने जुनैद निवासी मुजफ्फरनगर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसके स्वजन को सूचना दी। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    यह भी पढ़ें- रुड़की के भगवानपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार