Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    By Sanjeev KumarEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:20 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के भगवानपुर सब्जी मंडी के पास सोमवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में महिला की गोली मारकर हत्या।

    2. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

    3. प्रेम-संबंध के चलते हत्या का पुलिस को शक।

    संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । सदर थाना के भगवानपुर सब्जी मंडी हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने सोमवार की शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

    वारदात को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया।

    बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास में सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। मंदिर में पूजा कर रहे लोगों ने बताया कि गोली की आवाज जैसे ही सुनाई दी। लोग डर गए और भागने लगे।

    स्थानीय लोगों ने बताया है कि महिला मंदिर के बगल में चापाकल के पास गई थी। वहां एक युवक आया और गोली मार दी। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। घटनास्थल से महिला का मोबाइल मिला है।

    टूटे रहने के कारण स्वजन का पता लगाने में परेशानी हो रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि गोली मारकर एक एक युवती की हत्या हुई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-संबंध का प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।