Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की के भगवानपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 10:19 PM (IST)

    भगवानपुर में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियो ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, भगवानपुर (रुड़की)। एक शिक्षण संस्थान की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया है।

    भगवानपुर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान है। जिसमें नाबालिग छात्रा पढ़ती है। सोमवार को छात्रा के स्वजन उसे लेकर भगवानपुर कोतवाली पहुंचे।

    स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन युवकों ने दो दिन पहले छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    साथ ही, यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य छात्र ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में स्वजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस ने तीन युवकों और एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी नवनीत भुल्लन ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।

    पुलिस ने इस मामले में दानिश निवासी छिदबाना सहारनपुर, शोयब और अमन निवासी भगवानपुर व आजम निवासी मंगलौर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में किशोरी से गैंगरेप: तीनों आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े, मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

    यह भी पढ़ें- देहरादून में गैंगरेप: किशोरी को ले गए जंगल, नशीला पदार्थ पिलाकर तीन किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म