देहरादून में किशोरी से गैंगरेप: तीनों आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े, मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि
देहरादून में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

पटेलनगर कोतवाली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाला आरोपित। पुलिस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के तीनों आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।
इनमें एक आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि घटना में शामिल दो किशोरों को पुलिस ने संरक्षण में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।
वहीं शनिवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रैफी उर्फ सोनू निवासी आजाद कालोनी मूल निवासी गजरौला, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पटेलनगर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि गुरुवार शाम सात बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी धुलाई को आए कपड़े देने के लिए पटेलनगर क्षेत्र में गई थी।
इसी दौरान एक किशोर ने बेटी को फोन कर हरिद्वार बाईपास स्थित एक स्कूल के निकट बुलाया। बेटी वहां पहुंची तो वहां दो अन्य भी मौजूद थे।
इसके बाद तीनों उसे जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर, देर रात तक बेटी घर नहीं लौटी तो स्वजन उसकी तलाश में इधर-उधर घूमते रहे।
शुक्रवार सुबह आरोपितों ने पुत्री को ई-रिक्शा से घर भेज दिया। ई-रिक्शा चालक ने बेटी को घर के बाहर उतारा। उसकी सहेली उसे घर लाई।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पटेलनगर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया।
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर पटेलनगर कोतवाली में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। मुख्य आरोपित रैफी उर्फ सोनू को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
घटना में शामिल दो अन्य विधि विवादित किशोर साथियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
यह भी पढ़ें- देहरादून में गैंगरेप: किशोरी को ले गए जंगल, नशीला पदार्थ पिलाकर तीन किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
यह भी पढ़ें- बकरी चराने गई नाबालिग से झाड़ियों में गैंगरेप, बदहवास हाल में खेतों में मिली; केस दर्ज