विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में गैंगरेप: किशोरी को ले गए जंगल, नशीला पदार्थ पिलाकर तीन किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Updated: Fri, 13 Mar 2026 11:22 PM (IST)

देहरादून में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में 14 वर्ष की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

तीन नाबालिग मुस्लिम आरोपित उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए, जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

सुबह एक ई रिक्शा चालक उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर उतार गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना गुरुवार रात की है। पीड़िता ने शुक्रवार को आपबीती अपनी मां को सुनाई तो इसकी जानकारी हुई।

इसके बाद मां शिकायत लेकर पटेलनगर कोतवाली पहुंची। तहरीर में कहा गया कि शाम सात बजे बेटी धुलाई को आए कपड़े देने के लिए पटेलनगर क्षेत्र में गई थी।

इसी दौरान एक किशोर ने बेटी को फोन कर हरिद्वार बाईपास स्थित एक स्कूल के निकट बुलाया। बेटी वहां पहुंची तो वहां दो अन्य किशोर भी थे।

इसके बाद तीनों उसे जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह ई रिक्शा से उतारने के बाद बेटी घर के बाहर पड़ी रही।

उसकी सहेली उसे घर लाई। इधर, घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पटेलनगर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया।

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया तीनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपित नाबालिग हैं, ऐसे में उन्हें जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।