विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथरस के युवक ने दून में फांसी लगाकर दी जान, नहीं पता चली वजह

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 21 May 2019 09:51 AM (IST)

शेरपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह हाथरस का रहने वाला था और यहां पावर ग्रिड में काम करता था।

हाथरस के युवक ने दून में फांसी लगाकर दी जान, नहीं पता चली वजह
हाथरस के युवक ने दून में फांसी लगाकर दी जान, नहीं पता चली वजह

देहरादून, जेएनएन। शेरपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह हाथरस का रहने वाला था और यहां पावर ग्रिड में काम करता था। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश के बाद बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया।

सभावाला पुलिस चौकी को देर रात सूचना मिली कि शेरपुर गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक अपने कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

मृतक की शिनाख्त कैलाश (23 वर्ष) पुत्र पूरन निवासी कनाऊ, हाथरस के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरा। परिजनों ने पोस्टमार्टम न करने का अनुरोध किया। 

इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज सभावाला कविंद्र राणा ने बताया कि मौत के कारणों को पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर डीएम के नाम डाला पत्र, फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें: पत्नी को फोन पर कहा आखिरी सलाम और शक्तिनहर में कूद गया पति

यह भी पढ़ें:  ढकरानी स्थित शक्ति नहर में कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप