विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ढकरानी स्थित शक्ति नहर में कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 17 May 2019 01:35 PM (IST)

विकास नगर कोतवाली अंतर्गत ढकरानी में एक अधेड़ ने शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की आत्महत्या करने वाला अविवाहित था।

ढकरानी स्थित शक्ति नहर में कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या
ढकरानी स्थित शक्ति नहर में कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या

देहरादून, जेएनएन। विकास नगर कोतवाली अंतर्गत ढकरानी में एक अधेड़ ने शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की आत्महत्या करने वाला अविवाहित था। इसी के चलते वह लंबे समय से तनाव में था और बीमार भी था।  

पुलिस के अनुसार जगदीश (50) पुत्र पूरन सिंह निवासी ढकरानी शुक्रवार को शक्ति नहर किनारे पहुंचे। गांव के पास ही उसने आत्महत्या के इरादे से शक्ति नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो कई तैराक युवक बचाने के लिए नहर में कूद गए और उन्हें बाहर निकाला।  

तब तक जगदीश ने दम तोड़ दिया। कोतवाल महेश जोशी के अनुसार जगदीश शादी ना होने की वजह से लंबे समय से तनाव में था। आजकल वह बीमार भी चल रहा था। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या की वजह यही मानी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: युवक ने पंखे से लटक दी जान, सात मई को हुई थी शादी

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाह के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

यह भी पढ़ें: विवाद के बाद पत्नी गई मायके, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप