विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी को फोन पर कहा आखिरी सलाम और शक्तिनहर में कूद गया पति

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 17 May 2019 02:09 PM (IST)

शक्तिनहर में छलांग लगाने से पहले युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत में कहा था कि आखिरी सलाम अब वह जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पत्नी को फोन पर कहा आखिरी सलाम और शक्तिनहर में कूद गया पति
पत्नी को फोन पर कहा आखिरी सलाम और शक्तिनहर में कूद गया पति

विकासनगर, जेएनएन। थाना सहसपुर अंतर्गत लांघा में 14 मई में टैंट का सामान उतारने के दौरान झगड़े के बाद से लापता युवक की पुलिस ने शुक्रवार को भी ढकरानी पावर हाउस में तलाश की। पुलिस जांच में आया कि शक्तिनहर में छलांग लगाने से पहले युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत में कहा था कि आखिरी सलाम, अब वह जा रहा है। लापता युवक के साथी से भी पूछताछ के दौरान कुछ खास नहीं निकल कर आया है। 

बता दें कि दीपा पत्नी धर्मपाल निवासी तोली बड़कोट ने सहसपुर थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसका पति धर्मपाल उर्फ जीवन सिंह व मोहन सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी तोली बड़कोट टेंट हाउस में काम करते हैं। 14 मई  को लांघा में संतराम के यहां टैंट उतारने का का काम कर रहे थे तो संतराम व उनके रिश्तेदार द्वारा किसी बात को लेकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई एवं जान से मारने की भी धमकी दी गई। जिसके बाद से पति धर्मपाल उर्फ जीवन सिंह एवं मोहन सिंह का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मोहन सिंह तो अपने घर पहुंच गया है, लेकिन धर्मपाल की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन ढालीपुर पुल के पास से बरामद हुए।

पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो पत्नी ने बताया कि धर्मपाल ने नहर में कूदने से पहले उसे फोन पर आखिरी सलाम कहा था और वह कुछ समझा पाती उससे पहले ही फोन काट दिया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार धर्मपाल के साथी मोहन सिंह से भी पूछताछ की गयी। मोहन ने बताया कि झगड़े के बाद वह अपने घर चला गया था, वहां से पेट्रोल के लिए दो सौ रुपये लेकर काम से टैंट हाउस आ गया था। 

जहां के बाद वह अपने रिश्तेदार के यहां गया था। शुक्रवार को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन भी ढालीपुर पावर हाउस के इंटेक में सर्च आपरेशन चलाया। पावर हाउस की टरबाइनें बंद कराकर भी तलाश किया गया, लेकिन लापता युवक का सुराग नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें:  ढकरानी स्थित शक्ति नहर में कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: युवक ने पंखे से लटक दी जान, सात मई को हुई थी शादी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप