Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में वर्षा के आसार, मैदानी क्षेत्रों में छाए रहेंगे आंशिक बादल

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 06:45 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है, पहाड़ों में वर्षा और मैदानी इलाकों में बादल छाए हैं। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा है। ऊंचाई वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। जिससे पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    निचले इलाकों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा की संभावना है।

    शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादलों का डेरा रहा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप खिल गई।

    इसके बाद शाम को भी धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही और वर्षा के आसार बने रहे।

    पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर बादल मंडराते रहे और दोपहर बाद हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। जबकि, गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के बीच गर्जन के साथ तीव्र बौछारें भी पड़ीं।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज के साथ वर्षा और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है।

    पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 30.1, 18.9
    • ऊधमसिंह नगर, 32.8, 20.2
    • मुक्तेश्वर, 18.1, 9.2
    • नई टिहरी, 19.5, 9.1

    यह भी पढ़ें- हेमकुंड साहिब यात्रा: बर्फबारी से सेना का दल घांघरिया में फंसा, कपाट खुलने से पहले चुनौती

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी से यात्रा तैयारियों पर संकट, पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित