केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी से यात्रा तैयारियों पर संकट, पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित
केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य और यात्रा तैयारियों पर असर पड़ रहा है। दो दिनों में लगभग आधा फीट ताजा बर्फ गिरी है, ज ...और पढ़ें

केदारनाथ धाम में दो दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह बर्फ से ढक गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी होने से पुनर्निर्माण कार्यों के साथ-साथ यात्रा तैयारियों पर असर पड़ रहा है।
शनिवार सुबह से ही धाम में बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे दो दिनों में करीब आधा फीट ताजा बर्फ और जम गई है। मंदिर परिसर में इस समय लगभग ढाई से तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने में अब तीन सप्ताह से भी कम समय शेष है। ऐसे में लगातार हो रही बर्फबारी ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यात्रा मार्ग को सुचारु करने, बर्फ हटाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करना अब चुनौतीपूर्ण हो गया है।
बर्फबारी के कारण धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है। मजदूरों और मशीनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे कई कार्य अस्थायी रूप से धीमे पड़ गए हैं।
वहीं, जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। निचले इलाकों और घाटियों में पूरे दिन घने बादल छाए रहे, जिससे हल्की बूंदाबांदी और वर्षा का सिलसिला जारी रहा।
प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और मौसम साफ होते ही बर्फ हटाने तथा अन्य कार्यों में तेजी लाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम का मिजाज बदला, सात जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: पहाड़ों में ट्रेकिंग पर लगी रोक, प्रशासन High Alert पर