Uttarakhand Weather Today: देहरादून समेत चार जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और निचले इलाकों में धूप-बादल छाए हैं। देहरादून समेत चार ज ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, वहीं देहरादून समेत निचले इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी चल रही है।
कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है, जबकि देर रात तक गरज के साथ बौछारों के आसार बने रहे।
मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत चार जिलों में ओलावृष्टि व अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे। शाम को कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने लगीं और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।
वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर बादलों के मंडराने के साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। साथ ही चोटियों पर भी हल्के हिमपात की सूचना है।
मौसम के बदले मिजाज से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। दून में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है और पहाड़ों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 29.8, 16.3
- ऊधमसिंह नगर, 32.4, 13.6
- मुक्तेश्वर, 14.1, 5.7
- नई टिहरी, 15.5, 6.0
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: देहरादून सहित 4 जिलों में मौसम का अलर्ट, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में वर्षा के आसार, मैदानी क्षेत्रों में छाए रहेंगे आंशिक बादल